PHM NEWS

माह के प्रथम कार्य दिवस

प्रकाशित: 02 Feb 2026

अनूपपुर, 2 फरवरी 2026


फरवरी माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय सहित कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनुशासन व गरिमा के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन कर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशप्रेम के भाव से ओतप्रोत नजर आया।