औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

विस्फोटक आतिशबाजी बेचने वाला गिरफ्तार : अछल्दा पुलिस, अवैध पटाखे बरामद, दीपावली चेकिंग, विस्फोटक अधिनियम, बिना लाइसेंस आतिशबाजी, औरैया समाचार, अश्वनी बाथम

औरैया | 19-Oct-2025 01:26 PM | 261 |
औरैया
अछल्दा पुलिस, अवैध पटाखे बरामद, दीपावली चेकिंग, विस्फोटक अधिनियम, बिना लाइसेंस आतिशबाजी, औरैया समाचार, अश्वनी बाथम

विस्फोटक आतिशबाजी बेचने वाला गिरफ्तार

 

अछल्दा पुलिस, अवैध पटाखे बरामद, दीपावली चेकिंग, विस्फोटक अधिनियम, बिना लाइसेंस आतिशबाजी, औरैया समाचार, अश्वनी बाथम

 

अछल्दा (औरैया)। दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अवैध रूप से आतिशबाजी बेचने वालों पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात अछल्दा थाना पुलिस ने नगरिया तिराहे के पास एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री और आतिशबाजी का सामान बेचते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 किलोग्राम अवैध पटाखे व देशी बम बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक हेमलता, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार और कांस्टेबल विनीश कुमार की टीम रात्रि लगभग आठ बजे कस्बे में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नगरिया तिराहे के पास सड़क किनारे दुकान बनाकर पटाखे बेच रहे व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अश्वनी पुत्र राजाराम बाथम निवासी ब्लाक चौराहा बताया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास विस्फोटक पदार्थ बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था और न ही सुरक्षा हेतु कोई अग्निशमन उपकरण मौजूद थे। तलाशी के दौरान पुलिस को देशी बम, सुतली बम, रॉकेट, फुलझड़ी, चकरी, देशी अनार, बटरफ्लाई बम सहित अनेक प्रकार के पटाखे मिले, जिनका कुल वजन लगभग 40 किलोग्राम बताया गया है।

बरामद किए गए विस्फोटक सामान को पुलिस ने सील कर कब्जे में ले लिया तथा विधिक प्रक्रिया के तहत नमूना मोहर तैयार की। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार दीपावली पर्व के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.