औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया | 17-Nov-2025 09:48 AM | 311 |
औरैया
हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

 

आशीष कुमार अछल्दा 

अछल्दा हरीगंज तिराहे पर आवारा सांडों का आतंक, आम लोगों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़

अछल्दा(औरैया)। नगर पंचायत अछल्दा के हरिगंज तिराहे पर आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सांडों की आपसी लड़ाई और सड़क पर उत्पात से राहगीरों को जान का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत और पशुपालन विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।शनिवार की देर शाम तिराहे पर दो सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक सांड संतुलन खोकर सड़क किनारे खड़ी बाइक पर जा गिरा। बाइक पूरी तरह दबकर टूट गई। गनीमत रही कि उस समय बाइक मालिक कुछ दूरी पर खड़ा था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोग भयभीत हो उठे और सांडों को भगाने में जुट गए।स्थानीय नागरिक गोपाल माली आशीष कुमार पत्रकार और राम जी का कहना है कि क्षेत्र में एक गौशाला होने के बावजूद दर्जनों आवारा सांड और गायें सड़कों पर घूमती रहती हैं। कई बार ये जानवर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को शीघ्र पकड़कर गौशाला में भेजा जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।इधर, नगर पंचायत अधिकारियों का कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन संख्या अधिक होने से मुश्किलें बनी हुई हैं। फिलहाल लोगों ने सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.