कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन
कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया।
औरैया (अछल्दा):–औरैया के अछल्दा क्षेत्र के धर्मेंद्र कुमार (डायरेक्ट कैवल्य अकादमी अछल्दा)को बच्चों का मसीहा कहा जाता है। उन्होंने अपनी संस्था के माध्यम से सैकड़ों बच्चों को पढ़ाया है, जिनका भविष्य उज्जवल हुआ है। धर्मेंद्र कुमार जी के द्वारा पढ़ाए गए छात्रों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, आर्मी, लेखपाल और अन्य सरकारी भर्तियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।जन्मदिन समारोह केक कटाई के साथ कविताओं के माध्यम से उन्होंने अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अभिभावकों ने कहा कि गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और वे उनके अनमोल योगदान को हमेशा याद रखेंगे।धर्मेंद्र कुमार जी का समर्पण और परिश्रम उनकी अकादमी को क्षेत्र में एक सम्मानित नाम बनाता है। यहां पढ़े छात्र न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं, बल्कि समाज में भी एक बेहतर नागरिक के रूप में स्थापित हो रहे हैं। अकादमी की इस कामयाबी ने स्थानीय समाज में शिक्षा के महत्व को और बढ़ावा दिया है। इसी उत्साह और प्रेरणा के साथ धर्मेंद्र कुमार जी का जन्मदिन बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया, जो उनकी अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।