आज बहराइच में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
आज बहराइच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन
बहराइच, 4 सितम्बर — आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहराइच में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहे इस शैक्षणिक संस्थान को बंद करने की मांग की। अभाविप का आरोप है कि विश्वविद्यालय न केवल मान्यता के बिना संचालित हो रहा है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों से अवैध वसूली भी की जा रही है।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की तालाबंदी की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही, बीते दिनों बाराबंकी में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी गहरा आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर किया। हाल ही में मंत्री राजभर द्वारा अभाविप कार्यकर्ताओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने उनका "दास संस्कार" कर विरोध प्रकट किया। राजभर के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से जलाया गया और उनकी टिप्पणी को छात्र समाज का अपमान बताया गया।
प्रदर्शन के बाद अभाविप कार्यकर्ताओं ने बहराइच उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विश्वविद्यालय के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्यवाही और मंत्री राजभर से सार्वजनिक माफी की मांग की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
प्रदर्शन शांति पूर्वक संपन्न हुआ, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज़ से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अभाविप ने यह स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन छात्रों के हक और शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए है।
स्थिति पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।