PHM NEWS

पोखर में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत

प्रकाशित: 23 Oct 2025

भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के गांव दौरदा में पशुओं को पोखर में पानी पिलाने लेकर गए व्यक्ति की पैर फिसल कर पानी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। पोखर में डूबने से गांव दौरदा निवासी बहादुर पुत्र मवासी की मौत हो गई। मृतक बहादुर के भाई रतन सिंह ने मर्ग दर्ज करवाई कि मेरा भाई बहादुर पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव की पोखर पर ले गया। इसी दौरान बहादुर का पैर फिसल गया। जिससे वह पानी की पोखर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बहादुर को पानी की पोखर से बाहर निकाल रुपवास के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बहादुर को मृत घोषित कर दिया। जिसके बारे में पुलिस को अवगत करवाया गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही व पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।