भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

प्रयत्न संस्था ने बाल विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ : गुड़ टच, बैड टच की दी जानकारी

भरतपुर | 19-Nov-2025 05:27 AM | 329 |
भरतपुर
गुड़ टच, बैड टच की दी जानकारी

भरतपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरिघा व खुडासा में मंगलवार को प्रयत्न संस्था द्वारा कवच परियोजना के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य रफीन खान व नरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को पंचायत डायरी के बारे में जानकारी देकर बाल विवाह न करने व रोकने की शपथ दिलाई गई। पंचायत फैसिलेटर तेजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बाल विवाह एवं बाल तस्करी एवं पंचायत डायरी के अन्तर्गत 23 योजनाओं के बारे में दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता व सफाई में बारे में जागरूक कर टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। साथ ही छात्रवृति, पालनहार, अम्बेडकर, नैपकिन योजना और गुड़ टच, बेड़ टच तथा पोस्को एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी और डिजिटल हमलों से बचने और मोबाइल इंटरनेट आदि के उपयोग में सावधानियां बरतने की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। बरिघा प्रधानाचार्य रफीन खान ने नसीहत देते हुए कहा कि कोई अनजान वीडियो कॉल में पुलिस या वकील की वर्दी पहन कर डराने-धमकाने का प्रयास करे, तो बिना डरे तुरंत घर में अपने माता-पिता, बड़े लोगों या निकट के पुलिस थाने में शिकायत कराएं। इस अवसर पर 260 विद्यार्थियों ने बाल विवाह न करने व रोकने की शपथ ली।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.