Bharatpur News, ट्रेफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई संदिग्ध मौत, पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल
home banner

ट्रेफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई संदिग्ध मौत : पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल

पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल

suspected-death

 भरतपुर में शुक्रवार को पुष्कर मेले से ड्यूटी खत्म कर अपने घर आये एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की शनिवार अलसुबह अचानक हुई मौत से सनसनी फैल  गई। मृतक 55 वर्षिय कॉन्स्टेबल जगदीश को आज सुबह ड्यूटी पर जाना था। जब परिजन उसे जगाने के लिए गए तो वह नहीं उठा। मौत के कारणों का पता नहीं लगने की बजह से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात खाना खाकर सो गए कांस्टेबल ने रात 3 बजे पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा जिसे पीकर वह सो गया।सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने देखा कि जगदीश की नाक से खून आ रहा था। पड़ोसी उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां से उसे आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया गया। अस्पताल में जगदीश को मृत घोषित कर दिया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.