इनामी डेविल 3808 गिरोह के दो बदमाश चाढे पुलिस के हत्थे, दोनों बदमाशों पर है 1-1 हज़ार का इनाम
इनामी डेविल 3808 पुलिस के लँगड़ा ऑपरेशन का शिकार
भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के उत्तरप्रदेश से सटे मेवात क्षेत्र में अपहरण व गैंगवार कर लोगो में दहशत फैलाने के लिए कुख्यात डेविल गैग 3808 के इनामी सरगना व उसके एक साथी को कामा पुलिस द्वारा मथुरा में कदमखण्डी के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्यवाही के दौरान भागने की फिराक में दोनों बदमाश अपनीं टाँग भी तुड़वा बैठे। दोनो बदमाशों पर डीग पुलिस की तरफ से 1000-1000 रूपये का ईनाम भी घोषित है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार इनामी आरोपी गैंग 3808 के मुखिया 22 वर्षिय डेविल उर्फ रवि पुत्र बल्लो गुर्जर निवासी कनवाडा थाना कामां व उसके साथी 22 वर्षिय सुखवीर उर्फ सुख्खी पुत्र सुन्दर उर्फ खिन्नो गुर्जर निवासी शिवाल थाना बरसाना हाल वृन्दावन जिला मथुरा उत्तरप्रदेश पर 2 अक्टूबर को जोधुपर मिष्ठान भन्डार कोसी चोराहा कस्वा कामा से एक लडके का दिन दहाडे मोटर साईकिलो द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम देने का आरोप है जिसे पुलिस के बढ़ते दवाब के बाद डेविल गैंग के सदस्य अपह्रत लडके के साथ मारपीट करके उससे मोबाईल व रूपये छीन लडके को कालिका माता मन्दिर के पास कनवाडा रोड पर छोड कर फरार हो गए थे।