भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

वैर के सफेद महल फुलवारी के लिए 4.25 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत : अब होगा सफेद महल फुलवारी का कायाकल्प

भरतपुर | 17-Oct-2025 06:15 AM | 329 |
भरतपुर
अब होगा सफेद महल फुलवारी का कायाकल्प

 भरतपुर जिले के वैर उपखंड मुख्यालय स्थित रियासतकालीन सफेद महल फुलवारी के सौंदर्गीकरण के लिए राज् सरका क ओ स  4 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके लिए कार्य आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग इस विकास कार्य की कार्यकारी एजेंसी होगी। परियोजना को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन कार्यों में महल की पट्टियों, चौक और कमरों की मरम्मत व नवीनीकरण शामिल है। 

इस फुलवारी का निर्माण 17वीं सदी में भरतपुर रियासत के संस्थापक महाराजा सूरजमल के छोटे भाई राजा प्रताप सिंह ने करवाया था। राजा प्रताप सिंह ने वैर कस्बे में दुर्ग के निर्माण के साथ ही पश्चिम दिशा में इस उद्यान का निर्माण कराया था, जो 'फुलवारी' के नाम से प्रसिद्ध हुआ। यह फुलवारी 40 बीघा 8 बिस्वा रकबे में फैली हुई है। राजा प्रताप सिंह ने अपने व्यस्त समय के बाद सुकून पाने के लिए इसका निर्माण कराया था। इसमें सफेद महल, लाल महल, मोहनजी का मंदिर और सफेद महल वाटिका जैसी संरचनाएं शामिल थीं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.