PHM NEWS

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल आवास में

प्रकाशित: 07 Mar 2026

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल आवास में देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल करेंगी महिलाओं को संबोधित
देवरिया, 6 मार्च। H। इस कार्यक्रम में देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा।


महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तथा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो-दो अधिकारियों का चयन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की कुलपति, एमएसएमई से जुड़ी महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह की दीदियां तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है।
चयनित चार अधिकारियों में शामिल देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करने का विशेष अवसर दिया गया है। अपने संबोधन में वह प्रशासनिक सेवा के अनुभव, नेतृत्व की अपनी यात्रा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रेरणादायी विचार साझा करेंगी।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना तथा उनके अनुभवों के माध्यम से समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ-साथ समाज में समान अवसर और सशक्त भागीदारी के संदेश को भी मजबूत करेगा।