PHM NEWS

बरहज तहसील रोड पर सपा नेताओं ने किया विरोध

प्रकाशित: 01 Apr 2026


देवरिया।जिले के बरहज तहसील रोड पर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, लकड़ी व कंडा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान विजय रावत ने कहा कि एक ओर देश में गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है और आम जनता को आसानी से सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, वहीं दूसरी ओर कीमतों में बढ़ोतरी कर सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो सपा बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन अब लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता, किसान, व्यापारी, बेरोजगार युवा सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं।
इस मौके पर संजय सिंह, राहुल तिवारी, सतीश मिश्रा, अनरुद्ध यादव, अरस्तर आलम, विकास कुमार, दिनेश यादव, विवेक पटेल, राजू मिश्रा, अखिलेश कुमार, अनीश राजभर, राकेश सिंह, अनिल, सुशील, रोहित, रोशन प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद