फरीदाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फरीदाबाद
🚨 Breaking News | फरीदाबाद

फ़रीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला बारूद : कुछ बड़ा धमाका हो सकता था

फरीदाबाद | 10-Nov-2025 11:15 PM | 290 |
फरीदाबाद
कुछ बड़ा धमाका हो सकता था

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स बरामद, जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से देश हिला|जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह बरामदगी धौज क्षेत्र से हुई, जहां पुलिस ने छापा मारकर विस्फोटक, ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए।जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई संदिग्ध आतंकी मुजाहिल शकील की निशानदेही पर की। आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसके खुलासे के बाद फरीदाबाद स्थित डॉक्टर के घर छापा मारा गया, जहां से 12 बैग आरडीएक्स, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एक एके-56 राइफल बरामद की गई।सूत्रों के अनुसार, इस बरामदगी से देश को दहलाने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में और कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों के तार पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री से जुड़े हो सकते हैं।अहमद मोहीउद्दीन सैयद, आजाद सुलेमान शेख,सुहेल लोगो को गिरफ्तार किया है|पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने दिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद में कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी। इन लोगों का मकसद बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह समूह देश के कई शहरों में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर दिल्ली, लखनऊ और मेट्रो शहरों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।फरीदाबाद के धौज इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस और खुफिया विभाग ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि बरामद 300 किलो आरडीएक्स और हथियार किसी बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा हैं। फिलहाल डॉक्टर समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और जम्मू-कश्मीर पुलिस इस मामले की जांच हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर कर रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.