PHM NEWS

हरियाणा कांग्रेस MLA की खुली बगावत

प्रकाशित: 24 Mar 2026

हरियाणा में पलवल की हथीन विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रास वोटिंग को लेकर कई राज खोले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध पसंद नहीं थे, न ही बौद्ध ने वोट मांगी। उनकी जगह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान अगर प्रत्याशी होते तो जरूर वोट देते।

इसराइल उन 5 विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के लिए नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद इसराइल ने अपने दफ्तर और सोशल मीडिया पोस्ट से कांग्रेस का नाम-निशान हटा दिया है। इसी संबंध में दैनिक भास्कर एप की टीम ने विधायक से संपर्क किया।

इस पर उन्होंने कहा कि अभी वह कैमरा पर कुछ नहीं बोलेंगे। एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हालांकि कैमरा बंद रखने की शर्त पर बात की और कई बातें बताईं। उन्होंने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर नाराजगी के कारण बताए।