PHM NEWS

फ़रीदाबाद मे चोरो के हौंसले बुलंद

प्रकाशित: 31 Dec 2025

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में तड़के करीब ढाई से 4 बजे के बीच गोदाम में डकैती की वारदात हुई। चार बदमाशों ने गोदाम में घुसकर वहां ड्यूटी कर रहे मजदूर को बंधक बना लिया और लाखों रुपए का महंगा सिगरेट का सामान लेकर फरार हो गए।

घटना भुद्दत कॉलोनी, सीही रोड स्थित सिंगला धर्मशाला के पास गली नंबर-3 में बने श्री श्याम सेल के गोदाम पर हुई। गोदाम मालिक पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को ही उनके गोदाम में करीब 80 से 90 लाख रुपए की कीमत का सिगरेट का स्टॉक लाकर रखा गया था।