कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

समर्थ किसान पार्टी ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती, जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने अर्पित की पुष्पांजलि। : युग नायक थे स्वामी विवेकानंद: सिराथू के जवई पड़री में स़किपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

कौशाम्बी | 13-Jan-2026 07:24 AM | 305 |
कौशाम्बी
युग नायक थे स्वामी विवेकानंद: सिराथू के जवई पड़री में स़किपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

कौशाम्बी। जनपद के सिराथू ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जवई पड़री में सोमवार को समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने की।

​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद जी की प्रतिमा को लड्डू खिलाकर उनका स्मरण किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार के सच्चे युग नायक थे।

​उन्होंने आगे कहा, “स्वामी विवेकानंद ने आधुनिक युग में न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को भारतीय गौरव और अध्यात्म से परिचित कराया। उनके नव जागरण के संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।”

​कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र पांडेय, राम शंकर तिवारी, नीरज दुबे और पवन कुमार सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.