भाजपा नेता दिलीप सिंह का बदमाशों ने मारी गोली / रेफर
खगडिया जिला के गंगौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा नेता दिलीप सिंह को शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी लोगों ने जख्मी भाजपा नेता दिलीप सिंह को सदर अस्पताल पहुंचाया चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर कर दिया है ।
बताया जाता है की गणगौर थाना क्षेत्र के लाभ गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र सिंह के पुत्र बीजेपी के जिला कार्यकारणी के सक्रिय नेता दिलीप सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दिया घटना के बाद बदमाश फरार हो गया स्थानीय लोगों ने बताया कि दिलीप सिंह बिशुनपुर मोर के नजदीक त्रिभुवन ढोला पुलिया के समीप चौक पर धीरज गैरेज के सामने बने बस के मंचान पर चार पांच अन्य लोगों के साथ बैठा था । इसी दौरान मक्का ट्रक गुजर रहा था उसी समय बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी बताया जाता है कि एक गोली दिलीप सिंह के सीने में लगी जबकि दूसरी गोली हाथ में लगी गोली लगते ही हुए सड़क पर गिर पड़े दिलीप सिंह ने पत्नी को फोन कर सिर्फ इतना कहा कि मुझे किसी ने गोली मार दी है जल्दी आओ बच्चा को बताया जाता है कि दिलीप सिंह भाजपा के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं फिलहाल जिला कार्यकारिणी समिति के सक्रिय सदस्य है अपराधियों को पहले से जानकारी थी की दिलीप सिंह कब और किस रास्ते से गुजरने वाले हैं कहते हैं सीडीपीओ अलौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पारस साहू ने बताया कि दिलीप सिंह जमीन खरीद बिक्री करते हैं जलकर का भी कारोबार करता है शुक्रवार को त्रिभुज टोला के समीप चौक पर धीरज गैरेज के सामने बने मकान पर बैठे थे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया दिलीप सिंह के साथ चार-पांच अन्य व्यक्ति भी बैठे थे सभी से पूछताछ की जा रही है