PHM NEWS

बुलडोजर संस्कृतिक 4 लेबर कोड बिल के खिलाफ प्रदर्शन

प्रकाशित: 04 Feb 2026

खगड़िया। देश बचाओ अभियान एवं बहुदलीय जन संघर्ष अभियान तथा बुद्धिजीवी नागरिक मंच के संयुक्त तत्वाधान में जिले में गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ एवं 10 सूत्री मांगों को लेकर खगड़िया ब्लॉक में बीडीओ सीओ के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा किया गया, इससे पूर्व जेएनकेटी स्टेडियम में एकत्रित होकर सैकड़ों की संख्या में रैली निकालकर विभिन्न मार्गो से प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र चौक, ओवर ब्रिज, समाहरनालय होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया, जिसकी अध्यक्षता एवं नेतृत्व अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
प्रदर्शन में आंदोलनकारियों ने जमकर नारे लगाये 
श्री यादव ने संबोधित करते हुए बुलडोजर संस्कृति पर रोक लगाने, फूथफाथी दुकानदारों एवं गरीबों का घर उजाड़ने से पूर्व पुनर्वासित करने, तत्पश्चात अतिक्रमण मुक्त करने, लंबे अरसे से जमीन पर बसे लोगों को पर्चा देने, गरीब भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन देने, यूजीसी बिल लागू करने, चार लेबर कोड कानून रद्द करने, गैर मजरूवा आम खास जमीन का रसीद काटना शुरू करने, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों पर की गई झूठा मुकदमा रद्द करने, देश व बिहार में बढ़ रहे बलात्कार भ्रष्टाचार बेरोजगारी गरीबी भुखमरी तानाशाही अंधविश्वास धर्मवाद संप्रदायवाद रूढ़िवाद पाखंडवाद पूंजीवाद साम्राज्यवाद पर रोक लगाने, की मांग महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल तथा जिलाधिकारी से किया। 
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि 12 फरवरी को ट्रेड यूनियन का आम हड़ताल एवं 13 फरवरी को जिलाधिकारी के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा। 
आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष सह देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी गरीबी भुखमरी बेरोजगारी शोषित पीड़ित वंचित उपेक्षित लोगों को अधिकार से वंचित रखा गया है। 
देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है चूंकि देश के मूलनिवासियों ने जंगल साफ कर जमीन को चीरकर खेती करने लायक एवं बसने लाइक धरती को बनाया, जिस पर आज पूंजीपति एवं जमींदार लोग कब्जा जमा रही है एवं गरीबों को प्राकृतिक संपदा जल जंगल जमीन जीविका जीवन से वंचित किया जा रहा है। 
कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इशरत खातून, कांग्रेस युवा नेता मोहम्मद अकरम, मिशन सुरक्षा परिषद के प्रदेश सचिव मुरली रविदास, अरुणा देवी, पूरन पासवान ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन निरंतर तेज किया जाएगा। 
तत्पश्चात बीडीओ से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलकर मांग पत्र सौंपा।
बीडीओ ने स्थानीय स्तरीय संबंधित मांग पूरा करने एवं सरकार संबंधित मांगो को जिलाधिकारी एवं सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन दिए।