जे पी आंदोलन एवं 1974 के तहत छात्र युवा किसान मजदूर आंदोलन तेज करने का किया अपील
खगड़िया। देश बचाओ अभियान एवं बुद्धिजीवी नागरिक मंच, मिशन सुरक्षा परिषद के बैनर तले यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में एवं कोर्ट द्वारा यूजीसी रूल को रोकने एवं पटना में हो रहे छात्र युवा आंदोलन के समर्थन में तथा पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी लाठीचार्ज दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ तथा 10% लोगों द्वारा 90% बहुसंख्यक लोगों के जनहित में बनी एकमात्र पहला कानून के विरोध में मुट्ठी भर लोगों के आंदोलन के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया एवं प्रतिरोध सभा का आयोजन रेलवे जंक्शन चौक खगड़िया में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
प्रतिरोध मार्च सभा में यूजीसी के समर्थन में तथा सामंतवादी संकीर्ण मानसिकता एवं सरकार के सारे पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर नारे लगाये गये।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा वाले कॉलेज विश्वविद्यालय कैंपस में जातिवाद भेदभाव रैगिंग प्रताड़ना व्याप्त होने के कारण रोहित बेमुला जैसे कई छात्र आत्महत्या कर लेते हैं, कॉलेज की पढ़ाई छोड़ देते हैं, प्रताड़ना से फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो जाते हैं। उसे रोकने के लिए यूजीसी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने समानता प्रकोष्ठ कमेटी बनाने, छात्रों के शिकायत का जांच कर कार्रवाई करने, समानता का अधिकार देने, शैक्षणिक वातावरण बनाने, जातिवाद भेदभाव मनुवादी सामंतवादी व्यवस्था समाप्त करने के उद्देश्य से यूजीसी कानून नियम बनाया गया, जो सराहनीय कदम है। देश में भाजपा की सरकार में पहली बार एक बेहतर जनहित में नियम कानून बना, किंतु मुट्ठी भर लोग एवं कोर्ट में कॉलेजियम सिस्टम से बने बैठे सामंतवादी विचारधारा के लोगों ने उक्त कानून पर विराम लगा दिया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मुट्ठी भर लोगों की जातिवादी भेदभावपूर्ण मनुवादी मानसिकता, राजनीति से प्रेरित, दुर्भावना से ग्रसित मानसिकता उजागर होती है। जनहित में बनी कानून के खिलाफ बाबा परमहंस द्वारा इच्छा मृत्यु मांगने एवं यूपी के आईपीएस एसपी तिवारी का इस्तीफा देने की मानसिकता मंडल आयोग के गठन एवं 27 प्रतिशत आरक्षण के विरुद्ध हुई दकियानूसी भेदभावपूर्ण राजनीति को दर्शाता है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जहां एक ओर दिखावे का कैंपस कानून बनाने का कार्य किया, वहीं दूसरी ओर विरोध प्रदर्शित कर कॉलेजियम सिस्टम से बने मुट्ठी भर लोगों के द्वारा उक्त कानून पर रोक लगा दी गई। उक्त राजनीति को आमजन भली भांति समझ रही है। वहीं दूसरी ओर अजीत पवार, विपिन रावत, गौरी लंकेश आदि जैसे लोगों की राजनीतिक विद्वेष के कारण दुर्घटना प्रदर्शित कर हत्या की जा रही है जो सरकार के कमजोर पक्ष को भली भांति जानते थे, कहीं भ्रष्टाचार का फाइल ना खोल दे। उक्त गलत नीति की घोर निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। एवं जनहित का कानून यूजीसी द्वारा बनाने हेतु सराहना करते हुए साधुवाद दिया एवं आमजनों से यूजीसी के समर्थन में आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। श्री यादव ने आंदोलनकारी छात्र युवाओं की गिरफ्तारी एवं लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए की रफ्तार छात्र नौजवानों को रिहा करने एवं पुलिसिया सरकारी दमनात्मक करवाई बंद करने की मांग किया।
अभियान के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने देश में व्याप्त विषमता अलगाव अराजकता अन्याय अत्याचार हिंसा बलात्कार भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक होने का अपील किया।
अभियान के सह सचिव श्रवण कुमार ने अंधविश्वास पाखंडवाद रूढ़िवाद सामंतवाद तानाशाह पूंजीवाद के विरुद्ध एकजुटता का इजहार करने का अपील किया।
बहुजन क्रांति मोर्चा के कुंदन पासवान ने 85% मूल निवासी को आरक्षण संविधान लोकतंत्र एवं समाजवाद को अक्षुण्ण रखने के लिए सजग सचेत सावधान होने का अपील किया।
अभियान के संयोजक इशरत खातून, नूतन देवी, हीरा देवी बुधनी देवी, सुमन कुमारी, रणधीर कुमार आदि ने भाजपा के मंत्री विधायक सांसदों द्वारा उल्टा तिरंगा झंडा एवं जूते पहनकर तिरंगा झंडा फहराने की घोर निंदा किया तथा दोषी पर कार्रवाई करने की मांग किया।
बुद्धिजीवी नागरिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि गांधी जी के विचारों पर चलकर ही सच्चे अर्थों में समाजवाद सामान्य सम्मान लागू करने से ही देश विश्व गुरु बनेगा, ना कि गांधी जी के हत्यारे, महिलाओं के बलात्कारी का महिमा मंडन करके।
श्री यादव ने कहा कि कैंपस में जातिवाद गैरबराबरी विषमता शोषण प्रताड़ना नहीं चलेगी। जहां सभी विभागों विभागों के लिए परीक्षा होती है तो जज की बहाली में कोलेजियम सिस्टम क्यों, जवाब दे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री।
श्री यादव ने छात्रा युवाओ का राजभवन मार्च का पुरजोर समर्थन करते हुए सफलता के लिए जुझारू आंदोलन करने वाले छात्र नौजवानों को साधुवाद दिया है। कहा कि वीर छात्र नौजवान बढ़े चलो, देश की जनता साथ है।