विकल्प फाउंडेशन के बैनर तले असहाय बुजुर्ग महिलाओं तथा अन्य जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया
खगड़िया /बेलदौर- क्षेत्र बढती कड़ाके की ठंड और लगातार जारी शीत लहर को देखते हुए नव वर्ष 2026 के अवसर पर गुरुवार को फुलवरिया डीह मंदिर के प्रांगण में कडाके की ठंड से बचाव के लिए विकल्प फाउंडेशन के बैनर तले करीब 150 असहाय बुजुर्ग महिलाएं तथा अन्य जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया । बही लक्ष्मी देवी, रामबटिया देवी ने बताया कि अब कमल मिलने के बाद इस ठंड में चैन की नींद से सो पाऊंगी ।कंबल मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई है
मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी अमित कुमार राजस्व कर्मचारी सत्यनारायण क्षा चंदन कुमार बबलू, गुरु बाबा, पूर्व समिति जुगेश कुमार, बोबिल उप मुखिया मिथिलेश कुमार अमोद कुमार दास मनोज पटेल जी वार्ड सदस्य विनोद पासवान प्रेम कुमार प्रमोद कुमार यदि पूर्व अध्यक्ष गुरुदेव मिथुन मिथलेश कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में विकल्प फाउंडेशन के कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे