PHM NEWS

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति पर एवं देश में आम जनता पर हो रही है दुरुपयोग

प्रकाशित: 23 Jan 2026

खगड़िया। देश बचाओ अभियान एवं बहुजन मुक्ति मोर्चा के बैनर तले सदर अस्पताल चौक निकट देश विदेश में अमेरिका द्वारा वैश्विक स्तर पर अराजकता उत्पन्न कर तीसरा विश्व युद्ध की ओर अग्रसर करने के खिलाफ एवं बुलडोजर संस्कृति तथा आंदोलनकारी पर झूठा मुकदमा कर जेल भेजने के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया तथा प्रतिरोध सभा किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का अपहरण करने, ट्रंप द्वारा दादागिरी दिखाने, वैश्विक युद्ध की ओर विश्व को धकेलने, देश में भाजपा नेताओं द्वारा बिहार की महिला का रेट बता कर बिहारी गौरव को अपमानित करने, आसाराम को बेल देने, सरकार से सवाल करने वाले किशोर छात्र अश्वमीत गौतम पर मुकदमा करने, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा अमर शहीद भगत सिंह को देशद्रोही बताने, विश्व में सबसे बड़े शिवलिंग निर्माण कर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कर अंधविश्वास फैलाने, बिहार के पांच सांसद उपेंद्र कुशवाहा भीम सिंह विवेक ठाकुर सतीश चंद्र दुबे अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा दूसरे राज्य में अपने राज्य एवं क्षेत्र के बजाय विकास की राशि खर्च करने, प्रधानमंत्री द्वारा श्री राम का नन्हे बच्चों के रूप में उंगली पकड़कर कर चलाने एवं छोटा दिखाकर अपमानित करने, तथा हनुमान जी को पतंग के रूप में उड़ाकर सनातनी आस्था पर ठेस पहुंचाने, यादव को पांडे जी द्वारा टीक उखाड़ने, प्रधानमंत्री की भूमिका कम एवं भोले शंकर की अवतार दिखाने की प्रयास में बहरूपिया बनने, उत्तर प्रदेश में एक मां बेटी को अपहरण करने तथा सोनू कश्यप नामक युवा को जिंदा जलाने, उन्नाव पीड़ित को न्याय नहीं एवं कुलदीप सेंगर जैसे बलात्कारियों को जेल नहीं देने, देश में अटल पथ, सावरकर पथ, दीनदयाल उपाध्याय पथ, संघी एवं कायर लोगों के नाम पर पथ नामांकित करने, तथा प्रतिमा स्थापित कर प्रेरणा स्थल घोषित करने, कनाडा एवं बांग्लादेश में भारतीयों को हत्या करने, लद्दाख के वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को जेल भेजने, बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के द्वारा उड़ीसा के कटक में राष्ट्रीय सम्मेलन करने की सरकारी आदेश के बावजूद एक दिन पूर्व रद्द कर देने जैसी तानाशाही करने, बछौता बालिका रेप हत्या कांड तथा आंदोलनकारी को अपराधी के तरह अपमानित कर जेल भेजने, पुलिस प्रशासन द्वारा खुद पोक्सो एक्ट का उल्लंघन करने, बुलडोजर संस्कृति को बढ़ावा देने तथा गरीबों को घर उजाड़ने की घोर निंदा किया तथा आक्रोश व्यक्त किया।
श्री यादव ने कहा कि बिहार, देश एवं विश्व स्तर पर अराजकता अन्याय अत्याचार हो रही है। सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। आमजनों को एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का अपील किया।
प्रतिरोध सभा में देश बचाओ अभियान की संयोजक मधुबाला, बहुजन मुक्ति मोर्चा के मोनी पासवान, प्रवीण पासवान, कुंदन पासवान, सदानंद कुमार, सुनील पासवान आदि ने ईवीएम मशीन से हो रही चुनाव को समाप्त कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग किया।
नेताओं ने कहा कि 22 फरवरी को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय के समक्ष विशाल ऐतिहासिक बहुजन सभा किया जाएगा जिसमें खगड़िया से सैकड़ों बहुजन नागपुर कूच करेंगे।