PHM NEWS

दिवंगत शंभू साह का श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रकाशित: 30 Dec 2025

अलौली। पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने स्मृतिशेष शंभू शाह के श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत शंभू शाह सच्चे अर्थों में कबीरपंथी, समाजसेवी, हंसमुख, मृदुभाषी, सरल स्वभाव, सामाजिक चिंतक, रचनात्मक सोच के धनी थे।
इस अवसर पर कबीरपंथी साध्वी गायिका प्रमोद देवी,
शिक्षक नेता अनिल कुमार, शिक्षक पंकज कुमार, वार्ड सदस्य खुशबू कुमारी, अशोक यादव, राहुल कुमार, सुरेश प्रसाद साह, बृजेश कुमार पंकज कुशवाहा, संपत मंडल , रंजीत कुमार, शिक्षक अविनाश डब्लू, ध्रुव कुमार, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने दिवंगत शंभू शाह के तिल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन एवं याद किया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 
शिक्षक पंकज कुमार एवं वार्ड सदस्य खुशबू कुमारी ने कहा कि तीन दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन है जिसमें अंतिम दिन 30 दिसंबर को सत्संग भजन एवं गरीब असहाय नि:शक्त व्यक्ति को कंबल एवं कमंडल वितरण किया जाएगा।
ग्राम कचहरी अलौली के सरपंच रंजू कुमारी ने उपरोक्त कार्यों की सराहना किया।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने शिक्षित, सभ्य, सुसंस्कृत समाज से मृत्युभोज बंद करने का अपील किया।