खगड़िया
खगडिया / बिहार में नई सरकार द्वारा पूरे राज्य में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में खगड़िया शहर में भी प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है वहीं कांग्रेस पार्टी के खगडिया विधायक प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव काकहना है कि किसी भी कार्यवाही से पहले प्रशासन को फुटकर एवं फेरीवालो वालों के लिए स्थाई व्यवस्था वैकल्पिक स्थान तथा स्पष्ट निर्देश उपलब्ध कराने चाहिए बिना उचित व्यवस्था के अचानक की गई कार्यवाही से छोटे व्यवसाययों रहरी पटरी लगाने वालों और फुटकर विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि यह वेवजह चालान काटा जा रहा है जिससे उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है इसके लिए काग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और प्रशासन से आग्रह करती है कि बेवजह किसी को परेशान ना किया जाए सभी हितधारको से वार्तालाप करके समाधान निकाला जाए तथा कार्यवाही मानवता और संवेदनशीलता के साथ की जाए हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए सभी पक्षों के लिए संतुलित और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करेगा ।