PHM NEWS

जमीन को लेकर विवाद शाहिद खान को रोका गया मुसाफिरखाना का जमीन बात कर जाताया दावा

प्रकाशित: 22 Dec 2025

 खगड़िया/ गोगरी  प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत महेशखुंट समसपुर रोड में धारो साह गिट्टी बालू के आगे जमीन जोतने  को लेकर विवाद सामने आया है।  जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाहिद खान के द्वारा खरीदी गई जमीन की जोतने  के दौरान मोहम्मद शमशेर ने कार्य को रोक दिया ।
मोहम्मद शमशेर का कहना है कि संबंधित जमीन मुसाफिरखाना की है और उसे पर किसी प्रकार की निजी खरीद बिक्री या जोतने  नहीं की जा सकती है । वही मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि उक्त जमीन को विधिवत कानूनी प्रक्रिया के द्वारा रजिस्ट्री कराकर खरीदी गई है और जमीन जोतने को लेकर मैंने कई बार  अनुमंडल कार्यालय और अंचल कार्यालय को जमीन की जोतने  को लेकर आवेदन भी दिया था और मुझे वहां से तारीख भी दिया गया था । कई बार प्रशासन को आवेदन भी दिया था यह लोग मुझेको जमीन जोतने के लेकर विरोध कर रहे हैं । मुझे डराया जाता है धमकाता और कहता है यह तुम्हारा जमीन नहीं है । वही प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत मैने जमीन की खरीदी की । घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है । स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के कागजात की जांच कर प्रशासन को मामले का निष्पक्ष समाधान करना चाहिए
पीडित पक्ष ने अंचल कार्यालय अनुमंडल कार्यालय जिला कार्यालय और प्रशासन से मामले की जांच कर नपी करने की मांग की है । वहीं दूसरे पक्ष ने भी जमीन को सार्वजनिक मुसाफिरखाना की जमीन की संपत्ति बताते हुए कार्यवाही की मांग की है