PHM NEWS

मेहशखुॅट / खगड़िया राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई

प्रकाशित: 27 May 2026

26 मई 2026 महेशखूंट खगड़िया बिहार 
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं टीम को किया गया सम्मानित

27 मई को पूर्णिया के जलालगढ़ में होगी राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित, देशभर से 1000 प्रतिनिधि लेंगे भाग, खगड़िया से 15 कार्यकर्ता लेंगे भाग

मानवाधिकार कार्यकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता पत्रकार के भविष्य व भूमिका पर होगा गंभीर चर्चा, महासम्मेलन होगा मील का पत्थर साबित 

मानवाधिकार, पत्रकार एवं आरटीई कार्यकर्ताओं का संरक्षण संवर्धन हेतु किया जाएगा सशक्त पहल

खगड़िया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु पूर्णिया जाने के क्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी के सदस्यों का खगड़िया जिला के महेशखूंट में फौजी पेट्रोल पंप पर खगड़िया के मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता तथा समाजसेवियों द्वारा हार्दिक स्वागत चंदन वंदन अभिनंदन किया गया तथा बुके पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। 
राष्टीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के राष्टीय अध्यक्ष संगेश कुमार भाटी जी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, मीडिया प्रकोष्ठ राष्टीय सचिव विभूति सिंह, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एवं भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय के सभी प्रकोष्ठ के सभी सांगठनिक अधिकारी का हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया गया।
उक्त सम्मान कार्यक्रम में प्रेस वार्ता के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत का राष्ट्रीय महासम्मेलन पूर्णिया जिला के जलालगढ़ में रॉयल कांसा भवन के सभागार में 27 मई 2026 को होगी। जिसमें हजारों की संख्या में मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता तथा पत्रकार शासन प्रशासन एवं संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। 
उक्त आशय की जानकारी संगठन के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा, पत्रकार संघ के संरक्षक किरण देव यादव ने दिया।
कार्यक्रम में पत्रकार राम प्रवेश शर्मा, आरटीआई कार्यकर्ता नवीन कुमार पंडित, मानवाधिकार कार्यकर्ता मनीष कुमार सहित दर्जनों समाजसेवियों ने भाग लिया।
मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि खगड़िया जिला से 15 प्रतिनिधि पूर्णिया के राष्ट्रीय महासम्मेलन में भाग लेंगे।