सुभाष चंद्र बोस का जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया
अलौली। देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती मनाया गया। इस अवसर पर इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन याद किया गया एवं सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, नारों को बुलंद किया गया तथा उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
कार्यक्रम में देश बचाओ अभियान के समन्वयक भूतपूर्व सैनिक रूपेंद्र कुमार, संजय कुमार, फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, मानवाधिकार संघ के महासचिव बृजेंद्र महतों, सुशीला देवी, कालेश्वर राम, विष्णु देव यादव आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस सच्चे अर्थों में नेताजी, क्रांतिकारी, महान देशभक्त, वीर सपूत एवं स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे, जिन्होंने अंग्रेजों के गुलामी की जंजीर को तोड़ने, अंग्रेज को भगाने, देश को आजाद कराने हेतु आजाद हिंद फौज का गठन कर संघर्ष एवं शहादत के बल पर परतंत्र देश को स्वतंत्र कराये। आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को कभी झूठलाया नहीं जा सकता। इनका संघर्ष स्वर्णाक्षरों में सदैव अंकित रहेगा।
श्री यादव ने कहा कि देश के एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे, जो अपनी संघर्ष त्याग बलिदान कुर्बानी के बल पर देश को आजाद करायें, किंतु आज देश में ऐसे नेताजी हैं जो देश की सारी संपदा को औने पौने भाव में बेचकर देश को गुलामी की ओर धकेल दिया है एवं अमेरिका का जीहजूरी गुलामी करने को आमादा है।
श्री यादव ने देश के लगभग डेढ़ अरब आबादी से देश को आर्थिक रूप से बनायी गयी गुलामी के खिलाफ आजादी की दूसरी लड़ाई तेज करने का अपील किया।