PHM NEWS

Bihar News : श बचाओ अभियान के बैनर तेल प्रतिरोध मार्च निकालकर किया पुतला दहन

प्रकाशित: 18 Nov 2025

खगड़िया। देश बचाओ अभियान के बैनर तले बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में घोर धांधली के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालकर चुनाव आयोग एवं मोदी सरकार का पुतला दहन रेलवे जंक्शन निकट किया गया। जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। 


नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि चुनाव नौटंकी मात्र, दिखावा, धोखा है। चुनाव आयोग के नेतृत्व में इवीएम फिक्सिंग कर वोट डकैती किया गया है जिसके कारण प्रचंड बहुमत एनडीए गठबंधन को मिला है जिसको एक सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या की गई तथा मतदाताओं का अधिकार हनन किया गया। 
श्री यादव ने चुनाव को रद्द करने, पुनः नये सिरे से चुनाव कराने, चुनाव आयोग पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने, आयोग के संदर्भ में गलत तरीके से बनाई गई कानून चुनाव आयोग पर मुकदमा नहीं करने जैसी कानून को रद्द करने, वोट खरीद पर रोक लगाने, आचार संहिता के बावजूद मतदाताओं को बड़े पैमाने पर घोष देने पर कार्रवाई करने, विश्व बैंक से निरंतर ली जा रही खरबों रुपए की कर्ज लेने पर रोक लगाने, आदि मांग महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से किया।


नुक्कड़ सभा में अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर, राष्ट्रीय संयोजक मधुबाला, राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर गुप्ता, संयुक्त सचिव सुनील कुमार, समन्वयक चंद्रहास यादव, गौतम ठाकुर आदि ने भाग लिया। 
सबों ने एक स्वर में विधानसभा की हुई चुनाव एवं परिणाम के प्रति असंतोष एवं आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि जनता एवं देश के साथ धोखा किया गया है। 


समाजसेवी किरण देव यादव उमेश ठाकुर मधुबाला ने कहा कि बिहार की मतदाता संख्या से ज्यादा बड़े पैमाने पर अधिक मतदान कैसे हुआ। जबकि 100% मतदान नहीं होती है। जिनका वोट संख्या ज्यादा है उनका सीट कम एवं जिनका वोट संख्या कम है उसे ज्यादा सीट कैसे आया। बिकी हुई चुनाव आयोग चाय बनाने में जरूर से ज्यादा चीनी डालकर अपच एवं पीने योग्य चाय नहीं बना पाया, जहर बन गया, जो बिहार में विषाक्त हो गया है। चुनाव आयोग से विश्वास समाप्त हो गया। निर्भीक निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो गया जो देश के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।


समाजसेवियों ने विपक्ष महागठबंधन एवं आम जनता से चुनाव परिणाम धांधली के खिलाफ आंदोलन तेज करने का अपील किया।