कॉलेजियम सिस्टम बंद हो यूजीसी बिल लागू हो
अलौली। बुद्धिजीवी नागरिक मंच, फरकिया मिशन, देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय के सभागार में शहीद जगदेव प्रसाद का 104 वीं जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया तथा उनके विचारों को धरातल पर उतरने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि जगदेव प्रसाद सच्चे अर्थों में शहीद, बिहार लेनिन, समाज सुधारक, क्रांतिकारी, बहुजन नायक, वंचितों का आवाज, प्रगतिशील विचारधारा के ओजस्वी वक्ता, सामाजिक क्रांति के योद्धा थे। वे शोषित पीड़ित वंचित उपेक्षित गरीब बहुजन का प्रखर आवाज, सुलझे राजनीतिक, क्रांतिकारी राजनेता थे। उन्होंने 100 में 90 शोषित 90 भाग हमारा है, धन्य धान्य धरती पर अधिकार हमारा है, नारों को बुलंद किया। उन्होंने शोषक सत्ता सामंती के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हो गये। किंतु आज उनके पुत्र नागमणि वैसे सामंती सत्ता और शोषक के गोद में बैठे हैं जो मनुवादी विचारधारा के सामंतवादियों ने उनके पिता जगदेव प्रसाद का हत्यारा था। शहीद जगदेव प्रसाद का संघर्ष सवर्ण के विशेष अधिकार व वर्चस्व, भेदभाव उच्च नीच जातिवाद संप्रदायवाद सामंतवाद पूंजीवाद के खिलाफ नये दौर के जंग का ऐलान था।
श्री यादव ने कहा कि जगदेव प्रसाद का शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके पदचिन्हों पर चलकर शोषक सत्ता और सामंतियों के खिलाफ अनवरत संघर्ष तेज करने की जरूरत है।
मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग किया कि निजी क्षेत्र और नीचे से ऊपर तक न्यायपालिका में एससी एसटी ओबीसी एवं माइनॉरिटी की आबादी के अनुपात में भागीदारी देने की गारंटी करने, जातीय भेदभाव एवं उत्पीड़न मुक्त कॉलेज कैंपस के लिए यूजीसी समानता नियमावली लागू करने, और संवैधानिक ईडब्ल्यूएस आरक्षण खत्म करने तथा एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी आरक्षण लागू करने, जनगणना के फॉर्म में जाति का कॉलम जोड़ने तथा जाति जनगणना देशभर में करने की गारंटी करने, बिहार विधानसभा से पारित 65% आरक्षण बिहार जनगणना के आलोक में नवमी अनुसूची में शामिल करने, न्यायपालिका में कॉलेजियम सिस्टम बंद करने, चार लेबर कोड काला कानून वापस लेने, किसान मजदूर का अधिकार देने, देश एवं बिहार में बढ़ते अपराध एवं गिरते विधि व्यवस्था पर रोक लगाने, भ्रष्टाचार बलात्कार बेरोजगारी महंगाई गरीबी पर रोक लगाने, संविधान एवं लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखा जाय। श्री यादव ने उक्त सवाल को लेकर 85% मूल निवासी बहुजन से सड़कों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रूपेंद्र कुमार बृजेंद्र महतो संजय कुमार लालमणि सदा विष्णु देव यादव कुंदन पंडित नारायण यादव सहित दर्जनों समाजसेवियों ने भाग लिया।
सबों ने जगदेव प्रसाद अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, नारों को बुलंद किया।