4 योजनाओं 2 करोड़ से अधिक लागत का किया गया उद्घाटन
मानसी प्रखंड के अंतर्गत रेलवे के वॉलीबॉल खेल के मैदान में मानसी नगर पंचायत के द्वारा चार योजनाओं का शिलान्यास सह सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन मानसी नगर पंचायत के मुख्य सभापति प्रभादेवी, उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, सदर विधायक बबलू मंडल ने फीतकाट कर उद्घाटन किया कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संसद राजेश वर्मा एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक बबलू मंडल थे । वही खगडिया सांसद राजेश वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार हम लोग खगड़िया की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सदन में मामला उठाते रहते हैं और सभी विभागों के मंत्रियों से मिलकर समस्याओं का निदान करने का मांग करते रहते हैं राजेश वर्मा ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में मानसी का सर्वाधिक विकास देखने को मिलेगा ।उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि मुख्य पार्षद प्रभादेवी द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है वहीं मुख्य अतिथि सदर विधायक बबलू मंडल ने जनता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि मैं मानसी लोगों का ऋणी रहूंगा जिन्होंने मुझे फर्श से लेकर अर्थ तक पहुंचाया बबलू मंडल ने कहा कि मानसी का हर हाल में सर्वांगीण विकास होगा इसके लिए मैं पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित रहूंगा वहीं मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बताया कि मानसी नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर ही नहीं बल्कि सरजमीन पर काम कर रही है प्रभादेवी ने आगे कहा कि जिस तरह से मानसी में 42 योजनाओं का शिलान्यास किया गया और चार योजनाओं का उद्घाटन हुआ वह मिल का पत्थर साबित होगा प्रभादेवी ने आगे कहा कि मानसी नगर पंचायत का चौमुखी विकास दिखने को लगा है कार्यक्रम के माध्यम से सांसद व विधायक से मानसी के प्रीस्टन मेगा फूड पार्क को रद्द करवाने की मांग की है वहीं प्रभादेवी ने संसद से अमर शहीद धना माधव का जीर्णोद्धार करने की मांग की है और मानसी रिटायर रेलवे मैदान में खेल स्टेडियम बनाने की मांग की ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्य उप पार्षद ,वार्ड पार्षद ,जदयू का प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह ने मानसी में महिला कॉलेज खोलने की मांग किया। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर पवन कुमार जायसवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भक्त ने भी संबोधित किया उद्घाटन एवं कार्यक्रम के बाद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार ने पत्रकारों से कहा कि मानसी नगर पंचायत के विकास हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि निरंतर 3 वर्षों से पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास का काम हो रहा है ।वही मंच संचालन सिकंदर आजाद ने किया मौके पर उपस्थित रूपेश कुमार मानसी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह ,बबलू यादव वार्ड परिषद प्रतिनिधि विवेक कुमार सुमन, कककू कुमार भाजपा नेता राजाराम सिंह ,वार्ड पार्षद कुमकुम देवी , संगीता देवी , दासो पासवान , दीपेश कुमार ,धीरज सिंह, सोनू अग्रवाल, विजय यादव, लोजपा राम विलास के प्रखंड अध्यक्ष नवीन पासवान ,लोजपा छोटू पोद्दार ,भाजपा नेता सुनील कुमार भाजपा जिला मिडिया मनीष कुमार सिंह, महिला ही रोज क्लब के सचिव शंकर सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में गणमान्य उपस्थित थे