PHM NEWS

चौंकाने वाले निर्णय व चुनाव परिणाम स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि आसान चुनाव में करेंगे बड़ा खेल

प्रकाशित: 27 Oct 2025

पटना। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सुबे बिहार के लाखों पंच सरपंच, वार्ड सदस्य मुखिया, समिति प्रमुख, जिला पार्षद सभापति, आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक खेला करेगा। उन्होंने कहा कि जो स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को पेंशन की बात करेगा, वहीं बिहार में राज करेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार मिलनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि जो एमएलसी चुनाव का वोटर, पंचायती राज का गठन, करने की बात करेगा, वही बिहार में राज करेगा। 
श्री यादव ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं राहुल गांधी को स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को मंत्री सांसद विधायक एमएलसी के तरह सम्मानित पेंशन 2021 ई से चालू करने की घोषणा करने की प्रेषित आवेदन के माध्यम से मांग किया था। प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को सम्मानजनक पेंशन चालू करेंगे। 
समाजसेवी किरण देव यादव ने प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के घोषणा को हार्दिक स्वागत करते हुए साधुवाद दिया। कहा कि निश्चित तौर पर लाखों स्थानीय प्रतिनिधि सोचने के लिए मजबूर होंगे एवं सत्ता व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज करते हुए सामाजिक न्याय की सरकार बनाने हेतु पुरजोर समर्थन करेंगे। ताकि सम्मानजनक पेंशन चालू हो सके।