PHM NEWS

बुलडोजर संस्कृति पर जल्द रोक लगे दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ने की जरूरत

प्रकाशित: 13 Dec 2025

अलौली खगडिया जहां एक ओर विधायक पूंजीपतियों को आलीशान मकान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गरीबों का झुग्गी झोपड़ी आशियाना सिर का छत छीन रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मोदी सम्राट नीतीश सरकार गरीबी नहीं गरीबों को मिटा रहे हैं। अब दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
उक्त बातें देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा। उन्होंने बताया कि दिनांक 12 12 2025 को समाहरणालय के समक्ष असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के तत्वाधान में विभिन्न मुद्दों को लेकर रेलवे परिसर से जुलूस निकाल कर डीएम के सामने धरना प्रदर्शन सभा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि तानाशाही बुलडोजर कार्रवाई पर जल्द रोक लगाने, भूमिहीन भवनहीन गरीबों एवं फुटपाथी विक्रेताओं को पुनर्वासित करने, उनका घर निर्माण कर उपलब्ध कराने, किसान मजदूर को अधिकार देने, एमएलए एमपी मंत्री प्रधानमंत्री राज्यपाल राष्ट्रपति सहित स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने, इंडिगो सहित सभी हवाई जहाज एयरपोर्ट पर धांधली बंद करने, एयरपोर्ट का निजीकरण समाप्त करने, 440 फ्लाइट रद्द का जिम्मेदार पर कार्रवाई करने, 14 सौ किलोमीटर का हवाई किराया 15 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक आर्थिक दोहन करने पर निजीकरण निरस्त करने, पूर्ववत 7000 रुपए किराया निर्धारित करने, एयरपोर्ट पर त्राहिमाम का जिम्मेदार सरकार एवं विभाग को नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देने, आपदा में अवसर आर्थिक दोहन करने पर रोक लगाने, सरकार द्वारा लीपापोती का भंडाफोड़ करने, सदन में संबोधन के अंत में जय हिंद, वंदे मातरम, थैंक्स जैसे शब्दों पर रोक लगाने हेतु महत्वपूर्ण समय बर्बाद करने पर रोक लगाने, जब ऊर्जा देने वाली शब्दों पर सदन में उपयोग पर रोक लगा दी गई तो क्या हिंदू राष्ट्र बनेगा ? अनपढ़ अंधभक्त कृपया सोचें समझें।  रामभद्राचार्य द्वारा पत्नी को आनंद का खिलौना बताने की घोर निंदा करने, भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने दिल्ली के भाजपा सांसद रेणुका चौधरी द्वारा एक कार्यक्रम में कुत्ते के साथ आने पर औरत को कुत्ते के साथ सोने एवं संतुष्टि की शर्मनाक बयान का तीव्र निंदा करने, एवं ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने जैसी मुद्दों को लेकर एकजुट होकर श्रीलंका बांग्लादेश लद्दाख एवं नेपाल की तरह आंदोलन तेज करने की जरूरत समय की मांग बन चुकी है।
पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने भाजपा के राज्यसभा सांसद भीम सिंह द्वारा समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्ष शब्द को संविधान के प्रस्तावना से हटाने की निजी विधायक को अर्थहीन, संविधान विहीन एवं लोकतंत्र पर खतरा बताते हुए उक्त शब्द को पूर्ववत रखने एवं संसद के निजी विधायक को खारिज करने की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांग किया है। कहा कि विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संवैधानिक धर्मनिरपेक्ष समाजवादी देश भारत का संविधान सर्वोपरि है। बेवजह संविधान को विकृत छेड़छाड़ करना सरासर गलत होगा। आगे की सुधि लेने की जरूरत है ना कि कब्र खोदने की। सदन का समय व्यर्थ का अर्थहीन बहस में किया जा रहा है करोड़ों रुपए की बर्बादी हो रही है।
देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी के क्योटो में मेयर शालिनी देवी के फ्लैट में 9 लड़की एवं 4 लड़का का अवैध संबंध बनाते हुए एवं आपत्तिजनक कंडोम जैसी सामग्री बरामद होना, बाबा चिन्मयानंद से लेकर आसाराम को घिनौनी कार्यों में संरक्षण देना दुर्भाग्यपूर्ण है। बागेश्वर बाबा के आश्रम में लड़कियों का तस्करी होने से आज साबित हो गई है कि बीजेपी - बलात्कारी जनता पार्टी, बड़का झूठा पार्टी है। बलात्कारी का संरक्षक है।
भाजपा कार्यालय के गाड़ियों का पार्किंग हेतु हिंदू मंदिर को बुलडोजर से तोड़ना, शंकर भगवान एवं हनुमान को दलितों का भगवान बढताकर बुलडोजर से तोड़ना एवं जंजीर गले में बांधकर घसीटना, सरकार एवं भाजपाई आर एस एस की दुर्भावना पूर्ण मानसिकता उजागर होती है। आखिरकार भगवान में भी जातिवाद ला दिए। उक्त परिस्थिति में आस्था एवं श्रद्धा पर ठेस नहीं पहुंचाना, चुप्पी साधना दोयम मानसिकता का परिचायक है।
श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा श्रमेव जयते का नारा देकर चार लेबर कोड बिल लाकर मजदूरों को 8 घंटा के बजाय 12 घंटा ड्यूटी करना पड़ेगा एवं कंपनियों को नौकरी से एक साथ 300 मजदूरों को निकालने की छूट देकर मजदूरों पर प्रहार किया गया है।
ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन, ऐम्पा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि मोदी सरकार में 2016 से लेकर 2021 तक देश भर में 455 पत्रकारों की हत्या हुई। जब पत्रकार के नौकरी, परिवार एवं जिंदगी ही दांव पर हो तो सच्ची स्वच्छ पारदर्शी पत्रकारिता कैसे संभव है।
श्री यादव ने कहा कि मोदी की सरकार में छात्र नौजवान मजदूर किसान आम आवाम महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। आज चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार ही जब बिक जाता हो, तो संविधान लोकतंत्र देश कुर्सी आमजन खतरे में होगा ही। आज बुलडोजर संस्कृति का बढ़ावा देकर गरीबी नहीं गरीब को मिटाया जा रहा है और मोदी के गोद में बैठे चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश कुमार, चुप्पी साधे हुए है। अब देशवासियों को दूसरी आजादी लड़ने की जरूरत है।