PHM NEWS

यह लड़ाई विकास बनाम विश्वासघात की है बिहार को बनाना है मॉडल राज्य - चिराग पासवान

प्रकाशित: 24 Oct 2025

खगड़िया जिला अंतर्गत परवता विधानसभा क्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय गोगरी जमालपुर के मैदान में (लो ज पा   रामविलास ) की जनसभा को आयोजित किया गया लोजपा रामविलास की जनसभा ने एक बार यह साबित कर दिया की परवता की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है सभा स्थल पर सुबह से  ही लोगों की भी उमराने लगी मंच पर प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान खगडिया सांसद राजेश वर्मा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मौजूद थे जिन्होंने एक-एक कर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य  के समर्थन में जोरदार भाषण दिए  । 


जनसभा का संचालन अनुशासित और जोशपूर्ण माहौल में हुआ जहां हजारों की भीड़ हर वक्त हेलीकॉप्टर छाप जिंदाबाद और बाबूलाल शौर्य आगे बढ़ो जनता तुम्हारे साथ है जेसै नारो से गुजती रही 


यह लड़ाई विकास बनाम विश्वासघात  की है ।


बिहार को बनाना है मॉडल राज्य वही सभा को संबोधित करते हुए केंद्र मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह चुनाव केवल जीत हार का नहीं बल्कि विकास और जनहित की दिशा तय करने वाला है बाबूलाल शौर्य वह चेहरा है जो परवता की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकते हैं । उन्होंने कहा परवता क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित रहा है यहां के नौजवानों का पलायन करना पड़ता है किसान को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता और सड़कों की हालत आज भी सुधारने की राह देख रही है । चिराग पासवान ने जोश भरे स्वर में कहा आने वाले समय में बिहार में रोजगार की बौछार होगी शिक्षा व्यवस्था इतनी सुदूढ और आधुनिक बनाई जाएगी की अन्य राज्यों के लड़के लड़कियां भी बिहार में पढ़ाने आएंगे । जब तक बेहतरीन बिहार विकसित बिहार नहीं बन जाता मैं चैन की सांस नहीं लूंगा उन्होंने एनडीए की सरकार बनने पर स्वास्थ्य सुविधाएं में क्रांतिकारी सुधार किए जाएंगे हर जिले में अत्याधुनिक अस्पताल और हर पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सशक्त किया जाएगा उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा हर बेरोजगार को रोजगार देना हमारा वादा नहीं मिशन है और इस मिशन को पूरा करने के लिए सिर्फ मैं नहीं आप सभी को एक-एक वोट जरूरी है चिराग पासवान ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा हर घर में जाकर बाबूलाल शौर्य के लिए समर्थन जुटाए । 

अपने चाचा चाची दादा दादी और जो मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते हैं उन्हें साथ लेकर जाइए हेलीकॉप्टर छाप पर बटन दबाया ताकि परवता को हम बिहार की नंबर वन आकांक्षी विधानसभा बना सके । वहीं सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा यह भीड़ नही जनता की आस्था है उन्होंने कहा बाबूलाल शौर्य जैसे सच्चे ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ कर्मठ व्यक्ति को जनता अपना प्रतिनिधि बनाएगी यह तय है और उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां को भी गिनाऐ । वहीं खगडिया सासंद राजेश वर्मा ने कहां जो लोग परवता की जनता से सालों से झूठ बोलते रहे वह अब जवाब देने की स्थिति में नहीं है उन्हें जनता को केवल नारों और छलावा मे रखा  । सांसद राजेश वर्मा ने कहा जनता सब जानती है कौन काम कर रहा है और कौन नहीं सभा के दौरान पूरा मैदान नारो से गुजता रहा । महिलाएं भी भारी संख्या में उपस्थित थी लोजपा कार्यकर्ता हर जगह सक्रिय दिखे स्थानीय कलाकारों ने लोजपा के चुनावी गीतों पर प्रस्तुति देकर माहौल को और जीवंत बना दिया  । गोगरी जमालपुर का यह मैदान बुधवार को लोकतांत्रिक उत्सव में तब्दील हो गया लोगों का उत्साह नेताओं के भाषण और हेलीकॉप्टर छाप के नारों की गुंज से साफ झलक गया की परवता  की चुनावी हवा अब एनडीए के पक्ष में बह रही है भी भीड़ में साफ कर दिया परवता में इस बार हेलीकॉप्टर ही उड़ान भरेगा