बुलडोजर संस्कृतिक के खिलाफ प्रतिरोध मार्च प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
खगड़िया। देश बचाओ अभियान के बैनर तले मिशन सुरक्षा परिषद एवं फरकिया मिशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन करते हुए मोदी नीतीश सम्राट का पुतला दहन किया गया।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि चुनाव के बाद पूरे राज्य में दलित, महादलित, अल्पसंख्यक एवं गरीब समुदायों पर मोदी नीतीश सम्राट सरकार के इशारे पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दलितों महादलित अल्पसंख्यकों गरीब जनता पर सीधा हमला है, जो घोर निंदनीय है।
श्री यादव ने कहा कि जिस जनता का वोट लेकर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर सत्ता में बैठे हैं, आज वही जनता का रक्षक बनने के बजाय भक्षक बन बैठा है। मोदी सरकार घमंड से चूर है। केंद्र में बैठे मोदी अमित शाह की सरकार ने बिहार में दलित पासवान के घर पर बुलडोजर चलाकर जहां एक ओर चिराग पासवान को अपमानित करने का प्रयास किया है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र नालंदा में गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाकर सीएम नीतीश को नीचा दिखाने, अपमानित करने का काम किया गया है। जनता के नजर में नीतीश चिराग दोनों को गिरने का प्रयास की गई है।
श्री यादव ने कहा कि पटना मुख्यालय, नालंदा, समस्तीपुर, खगड़िया सहित बिहार भर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों के आशियाने को उजाड़ने, बुलडोजर से कुचलने का कार्य किया गया है जिसकी जितना भर्त्सना किया जाए कम होगा।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने कहा कि नालंदा जिले के शिवनन्दन नगर में पासवान जाति के गरीब लोगों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। समस्तीपुर जिले में दलित गरीब परिवारों के घर को बुलडोजर से नेस्तनाबूद कर दी गई है। यहां तक कि भगवान को भी बक्शा नहीं गया। भगवान शंकर, हनुमान के प्रतिमा पर भी बुलडोजर चलाकर तोड़कर गले में सीकड़ बांधकर ट्रैक्टर से घसीटा गया, जिसका घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज सनातनी भाजपा आरएसएस बजरंग दल दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद एवं संत महात्माओं के मुंह में दही जन्मा हुआ है, सभी खामोश हैं। क्या अब आस्था व श्रद्धा पर ठेस नहीं पहुंच रही है। विगत दिनों योगी सरकार ने कहा था कि शंकर एवं हनुमान दलितों का भगवान है। आज भगवान में भी जातिवाद कर दिया गया। जबकि उक्त द्वय भगवान सर्वत्र सबसे अधिक पूजे जाते हैं। शायद इसीलिए खुन्नस है कि शंकर हनुमान रहेंगे तो राम भगवान को पूजने में श्रद्धालुओं की कमी हो जाएगी, राम का सम्मान कमतर हो जाएगा। जैसे पुरानी संग्रहालय को समाप्त कर नई संग्रहालय को नीतीश कुमार ने स्थापित किया। आज पुरानी संग्रहालय मृतप्राय हो चुकी है अपने अस्तित्व पर आठ आठ आंसू रोने को विवश है। ताकि पुरानी रहेगा तो नए संग्रहालय को सम्मानजनक पर्यटक नहीं मिल पाएगा।
फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि राज्य में दलित और गरीब वर्गों पर ऐसे हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिस पर जल्द रोक लगे तथा आम जनता की जमीन और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, एवं गरीब भूमिहीनों दलितों को 10 डिसमिल जमीन देकर पुनर्वासित किया जाए। अन्यथा पूरे बिहार में जुझारू आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसका जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की होगी।
श्री यादव ने कहा कि खगड़िया जिला एवं पटना में फुटपाथ दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर जिन दुकानदारों का विधिवत सर्वेक्षण किया गया और जिन्हें नगर निगम द्वारा वेंडिंग पहचान-पत्र जारी किया गया, उन्हें भी लगातार हटाया जा रहा है. पटना के न्यू मार्केट, महावीर मंदिर, वीणा सिनेमा और दक्षिण बुद्ध पार्क जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सर्वेक्षित फुटपाथ दुकानदारों को हटाया गया है. पटना शहर में भी लगातार बुलडोजर चला रहे हैं। जिस पर अबिलंब रोक लगे।
श्री यादव ने क्रांतिकारी संगठन भाकपा माले, भाकपा माकपा एसयूसीआई एवं महागठबंधन से अपील किया कि जुझारू धरना प्रदर्शन आंदोलन तेज कर आमजनों का हकूक अधिकार का रक्षा करने में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाये।
प्रदर्शन में रूबी देवी राजू देवी सुमित्रा देवी रुकमणी देवी रंजू देवी चंपा देवी मधु देवी धर्मेंद्र कुमार सोनू कुमार पप्पू कुमार आदि ने भाग लेकर सरकार के बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।