PHM NEWS

मोकामा आरा सिवान में हुई हत्या का धोर निंदनीय आखिर कब होगा अपराध का अंत एनडीए की सुशासन की सरकार जवाब दो

प्रकाशित: 02 Nov 2025

अलौली /खगड़िया  देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या, आरा में एक पिता पुत्र प्रमोद कुशवाहा, प्रियांशु कुशवाहा की हत्या, सिवान में एएसआई की हत्या सहित अन्य जिलों में निरंतर हो रहे हत्या, बढ़ते अपराध, गिरती विधि व्यवस्था की घोर निंदा किया है।
श्री यादव ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व की जंगल राज की दुहाई देने वाले सुशासन की नीतीश सम्राट सरकार एवं केंद्र की मोदी शाह सरकार को शर्म होनी चाहिए। अपनी गिरेबान नहीं झांकते हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि कहीं भी किसी भी वक्त सड़क पर निकाल कर यू टर्न लेकर घर आ जाइए, कोई छूएगा तक नहीं, सुरक्षित घर पहुंचेंगे। यदि कोई घटना घट जाती है तो एक घंटे के अंदर इस्तीफा देंगे। जातिवाद का ढोल पीटने वाले सम्राट चौधरी अपने ही जाति कुशवाहा का जान तो बचा लेते।
श्री यादव ने सम्राट चौधरी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग किया है। सुशासन की सरकार नीतीश कुमार, केंद्र की मोदी सरकार, गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देनी चाहिए। 
श्री यादव ने कहा कि मोकामा में अनंत सिंह का अनंत अपराध चरम पर है। आखिर कब होगा अनंत सिंह का अंत ? अपराध पर कब लगेगा लगाम ? पूछता है भारतवासी, पूछता है बिहारवासी। स्पष्ट है कि एनडीए सरकार पोषित अपराध व अनंत सिंह है।
श्री यादव ने अनंत सिंह का जल्द गिरफ्तारी करने एवं आरा सीवान के दोषी हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग डीजीपी विनय कुमार से किया है। वहीं चुनाव आयोग एवं राष्ट्रपति से हत्यारे उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की संविधान संशोधन करने, राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग किया।
श्री यादव ने कहा कि हत्यारे की एक-एक गोली पत्थर एनडीए सरकार की ताबूत में कील साबित होगी।
श्री यादव ने कहा कि आज बिहार महाजंगल राज बन चुकी है जिससे निजात पाने के लिए सामाजिक न्याय की सरकार तेजस्वी सरकार बनाने की जरूरत है। श्री यादव ने सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन हेतु तेजस्वी की सरकार बनाने का आम जनता से अपील किया।