PHM NEWS

खगड़िया विधानसभा के त्रिकोणीय जग में निर्दलीय की धमक बदलाव की लहर पर सवार

प्रकाशित: 04 Nov 2025

बदलाव की लहर खगड़िया विधानसभा की त्रिकोणीय जंग में निर्दलीय की धमक।  इस बार खगड़िया विधानसभा सीट पर चुनावी रंग कुछ अलग ही चढ़ा है द्विपक्षी मुकाबला को तोड़ते हुए निर्दलीय उम्मीदवार मनीष कुमार सिंह ने त्रिकोणीय लड़ाई को जन्म दिया महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के चंदन यादव और एनडीए जदयू की बबलू मंडल के बीच सीधी टक्कर की उम्मीद थी लेकिन मनीष सिंह के जोरदार कैपन ने सारे समीकरण उलट पलट कर रख दिए हैं । जाति बंधन से ऊपर उठकर डोर टू डोर प्रचार लोगों की दिलों में जगह बना रहा है और जनता ने विकल्प की तलाश में दिख रही है एनडीए खेमे में हलचल में चल मची है । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी जैसे दिग्गज नेता बबलू मंडल के समर्थन में रैलियां कर रहे हैं और हुंकार रहे हैं । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक सभा में कहां खगड़िया का विकास एनडीए के साथ ही संभव है लेकिन मैदान में मनीष सिंह की बढ़ती भीड इन दावो को चुनौती दे रही है । शुक्रवार को माडर इलाके में मुस्लिम समुदाय ने जिस उत्साह उनका स्वागत किया वह वोट बैंक में भारत बदलाव ला सकता है अगर यह उत्साह मतदान में तब्दील हुआ तो परिणाम चौक आने वाला हो सकता है चुनावी माहौल को और गर्म कर रह है स्थानीय बनाम बाहरी की बहस । चंदन यादव को स्थानीय चेहरा बात कर महा गठबंधन वोटरों को लुभा रहा है । जबकि बबलू मंडल विकास पर जोर दे रहा है लेकिन मनीष सिंह जो खुद को जनता का सेवक कहते हैं बिना किसी गठबंधन के समर्थन से हैं लहर पैदा कर रहे हैं उनके कैंपेन में युवा महिलाएं किसान भारी संख्या में जुड़ रहे हैं राजनीतिक विश्लेषको मानना है कि खगड़िया की जनता इस बार बदलाव के मूड मे है । कुल मिलाकर यह सीट अब सिर्फ दो गठबंधन की जंग नहीं रह गई है मनीष सिंह की धमक ने इसे रोमांचक बना दिया है । मतदान की दिन क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल त्रिकोणीय मुकाबला सभी की नजरे खींच रहा है क्या निर्दलीय इस बार इतिहास रचेगा सभी की नजरे टिका हुआ है