204 सीटों पर जीत का नया इतिहास लिखा
खगड़िया 149 सदर बिधानसभा क्षेत्र मे एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी बबलू मंडल ने 93,657 मत प्राप्त कर कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर चंदन यादव को 23'486 मतों से पराजित करते हुए रिकॉर्ड जीत हासिल की रिकॉर्ड जीत हासिल की खगड़िया जिले की अलौली, बेलदौर व परवता विधानसभा में भी एनडीए उम्मीदवारों की प्रचंड विजय ने एनडीए को चारों सीटों पर ऐतिहासिक सफलता दिलाई । कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय की कपूरी सभागार मे आयोजित प्रेस वार्ता मे नवनिर्वाचित सदर विधायक बबलू मंडल ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की विजय है । उन्होंने कहा कि जनता ने विकास बनाम विनाश की लड़ाई में बेहतर भविष्य का पक्ष चुनाव जिसके परिणाम स्वरूप एनडीए ने 204 सीटों पर जीत का नया इतिहास लिखा । शहर में जल जमाव और जाम से राहत होगी पहली प्राथमिकता मे मंडल ने कहा कि खगड़िया शहर की जल जमाव समस्या को स्थाई रूप से खत्म किया जाएगा और राजेंद्र चौक के जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा आईटी सेक्टर हब की घोषणा हजारों एकड़ भूमि का उपयोग उन्होंने बताया कि श्यामलाल ट्रस्ट जुवालाल ट्रस्ट और अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय रहीमपुर कि हजारो ऐकड भूमि को आईटी सेक्टर हब के रूप में विकसित किया जा सकता है । जिससे युवाओं को रोजगार से औपचारिक निवेदन करेंगे मेडिकल कॉलेज पुल तटबंध और सड़कों की परियोजनाएं होगी तेज उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद वह मुख्यमंत्री से मिलकर खगड़िया में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कराएंगे इसके साथ ही बुठी गंडक नदी पर पुल ,शहर ,सुरक्षा तटबंध बायपास रोड स्टेशन रोड एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी । एनडीए नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने बबलू कुमार मंडल पन्नालाल पटेल बाबूलाल शौर्य और रामचंद्र सदा की जीत पर NDA कार्यकर्ताओ और मतदाताओं को धन्यवाद दिया जदयू की जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा यह विजय जनता के विश्वास विकास की नीति और एनडीए कार्यकर्ताओं की कई मेहनत का परिणाम है यह खगड़िया की जागरूक मतदाताओं की सामूहिक जीत है सभी नेताओं व पदाधिकारियों ने दिया बंधाई। मौके पर एनडीए पर पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं में दीपक सिंह , शंभु क्षा, नीलम वर्मा,अनिल जायसवाल ,विधानसभा प्रभारी नंदलाल राय ,गोपाल तुलस्यान , उमेश सिंह पटेल ,रामविलास महतो ,प्रभाकर चौधरी, राजेश मुखिया, संदीप करिया, राजनीति प्रसाद सिंह ,शहाबुद्दीन, राजीव , रंजन ,धर्मेंद्र महतो ,निर्मला कुमारी ,लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी अनिता कुमारी ,फिरदौस आलम राजेश सिंह मुखिया, उर्मिला कुमारी, वंदना कुमारी ,गीता देवी रमाशंकर कुशवाहा भाजपा के महेंद्र पासवान जितेंद्र यादव विक्रम यादव भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय अंकित सिंह सहित एनडीए के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक बबलू मंडल को हार्दिक बधाई दी और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया