PHM NEWS

पत्रकार संघ ने बनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को किया गया सम्मानित

प्रकाशित: 17 Nov 2025

खगड़िया। जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ एवं ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन, ऐम्पा एवं देश बचाओ अभियान के संयुक्त बैनर तले राष्ट्रीय प्रेस दिवस संपर्क कार्यालय सभागार में मनाया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संघ के संस्थापक संरक्षक किरण देव यादव ने किया। 
श्री यादव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की सभी सोशल पोर्टल चैनल प्रिंट इलेक्ट्रानिक वेब मीडिया कर्मी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं मुबारकबाद दिया।  
स्वतंत्र पत्रकार किरण देव यादव, पत्रकार संघ के सचिव संजय कर्ण, जन्मेजय कुमार, विक्रमादित्य, शुभम चौहान, धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष सुमलेश कुमार,  उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा, गुड्डू ठाकुर, उमेश ठाकुर, मधुबाला, सुनील कुमार, संरक्षक किरण देव यादव को समाजसेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। सरकार प्रशासन जनता के बीच संवाद सेतु का कार्य करता है । आज पत्रकारों को सरकार से सवाल एवं जनता के बीच संवाद स्थापित करने की ज़रूरत है। सरकार का समालोचक बनने की जरूरत है। पीत पत्रकारिता से परहेज कर पत्रकारों को पत्रकारिता की गरिमा मर्यादा का संरक्षण करते हुए देश समाज जनहित में निर्भीकता निष्पक्षता पारदर्शिता पूर्वक कलम की धार को तेज करने की जरूरत है। ताकि लोकतंत्र संविधान देश की एकता अखंडता संप्रभुता मानवता इंसानियत को अक्षुण्ण रखा जा सके तथा समाज में आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द कायम रहे।