PHM NEWS

खगडिया /जेएनकेटी स्टेडियम में शनिवार को पहुंचे केंद्र गृहमंत्री अमित शाह

प्रकाशित: 27 Oct 2025

बिहार खगड़िया के जेएनकेटी स्टेडियम मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते  गृह मंत्री मंत्री अमित शाह ने कहा बेटा बेटियों की चिंता नरेंद्र मोदी व नितीश बाबू ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश जी का हाथ मजबूत करना है चारों प्रत्याशी खगड़िया के प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल ,बेलदौर के प्रत्याशी पन्नालाल सिंह पटेल, परबत्ता के प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य ,और अलौली के प्रत्याशी रामचंद्र सदा को जिताना है । उन्होंने कहा कि खगड़िया सात नदियों की भूमि है सबसे पहले माॅ गंगा ,कमला ,बागमती ,कोसी महान नदियों को प्रणाम करता हूं । आगे उन्होंने कहा कि परवता का दुर्गा मंदिर खगड़िया का अघोरी स्थान और मांका तयानी को भी प्रणाम करता हूं ।
उन्होंने शहित प्रभु नारायण व धरना माधव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भूमिपुत्र गरीबों की मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान को भी प्रणाम करता हूं । गृहमंत्री अमित शाह ने अपने 23 मिनट 58 सेकंड के संबोधन में बिहार की हर पहलुओं को छुआ उन्होंने जिले में हुई है विकास कार्यों के साथ ही विरोधियों पर जमकर निशाना साधा इस दौरान गृहमंत्री ने जनसभा के माध्यम से एनडीए समर्थित सभी चारों प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीतने की अपील की जिससे खगड़िया क्षेत्र में विकास तेजी के साथ हो सके उन्होंने आगे कहा कि सभी जगह जनसभा में अप्रत्याशित भीड देखने को मिल रहा है और कहा कि एक करोड़ जीविका दीदियाॅ के खाते  खाते में ₹10,000 स्वावलंबन के लिए दिया गया है 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया गया है । और आगे कहा कि पाच सौ साल के बाद अयोध्या में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्री राम के मंदिर का शिलान्यास हुआ है और सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर का निर्माण होगा ।
राहुल लालू इसका विरोध कर रहे थे । नीतीश एवं मोदी की सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया युवाओं के लिए योजना बनाई गई है इसके साथ आंगनबाड़ी कर्मियों एवं ममता के मानदेय में काफी वृद्धि हुई है उन्हें आगे कहा सोनिया गांधी बेटे को प्रधानमंत्री व लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं । गृहमंत्री अमित शाह ने कहा छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां तो सुभान अल्लाह 
लालू यादव ने इतने घटोला किया की  जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी जो 10 साल चली जिसमे जिसमें लालू प्रसाद यादव भी मंत्री थे उसे सरकार ने 12 लाख करोड़ का घपला और घाटोल किया केंद्र और बिहार में जिनका भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड हो वह महागठबंधन या लट्ठबंधन बिहार का विकास कर सकता है क्या ?
चुनावी सभा में मौजूद लोगों को छठ की शुभकामनाएं  दी और उन्होंने कहा कि आज से नहाए खाए के साथ छठ का महापर्व शुरू हो गया है मैं बिहार के सभी लोगों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि  हमारा बिहार जंगल राज से मुक्त रहे कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे हमारे बहन सुरक्षित रहे । और बिहार भविष्य में एक विकसित राज्य बने मौके पर उपस्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत,  संसाद राजेश वर्मा , के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष- राजकुमार फोगला , लोजपा (आर )का जिला- अध्यक्ष मनीष कुमार  ,का हम- का जिलाध्यक्ष रामबली सदा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे