खगडिया / ज्योतिबा फुले का 135 वाॅ परिनिर्वाण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
खगड़िया - रहीमपुर मध्य पंचायत के ननकू मंडल टोला स्थित मेनका कार्तिकेय सदन के सभागार में महान समाज सुधारक चिंतक व साहित्यकार महात्मा ज्योतिबा फुले का 135 वाॅ परिनिवाण दिवस जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा फूले के तैलचित्र पर माला अर्पण व पुष्पांजलि के साथ किया गया । मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक बबलू मंडल ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा सामान्ता और सामाजिक न्याय की अमित लौ प्रचलित की । उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया जिसने महिला शिक्षा और सामाजिक पुनर्जागरण को नई दिशा दी । दलितो पिछडो महिलाओं और वंचितो के उत्थान हेतु उनके संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है । विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्ति के कारण की दिशा में फुले के सपनों को साकार कर रहे हैं । मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता इनका उदाहरण है। साथ ही बालिका साइकिल पोशाक एवं शैक्षणिक प्रोत्साहन योजनाएं भी फुले चिंतन से प्रेरित है । वही अध्यक्ष संबोधन में आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि महात्मा फुले वैज्ञानिक चेतना के प्रकाश स्तंभ थे उन्होंने छुआछूत जातीय भेदभाव कन्या भ्रूण ,हत्या ,सती प्रथा विधवा , उत्पीड़न तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ असाधारण साहस के साथ संघर्ष कर समाज को नहीं सोच दी। फुले द्वारा स्थापित बाल हत्या प्रतिषेध ,गृह, बालिका विद्यालय तथा उनकी रचनाएं गुलामगिरी अछूतों की कैफियत तृतीय रतन इशारा आदि - आज भी समाज सुधार की दिशा में मार्गदर्शक है कार्यक्रम में भाजपा राज्य परिषद सदस्य कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मानटून, जिला महासचिव राजीव रंजन , फिरदौस आलम ,अनुज शर्मा मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह , पंकज चौधरी ,सुबोध पासवान , रंजन कुमार ,अंकेश कुमार ,जीवन शर्मा , हरवंश कुमार एवं जदयू पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह सहित के गणमान्य लोग उपस्थित थे