PHM NEWS

अलौली/खगड़िया छठ पूजा सेवा समिति की बैनर तले छठ मैया मूर्ति का किया गया भव्य अनावरण

प्रकाशित: 30 Oct 2025

अलौली /खगड़िया - छठ पूजा सेवा समिति के बैनर तले खेल मैदान के रंग बिरंगा डिस्को डिजिटल लाइट, डिजिटल साउंड के चकाचौंध रोशनी, रंगीन फूलों से सजा भव्य मंच पर जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा पी के प्रत्याशी यशराज पासवान, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, गजेंद्र हिमांशु, श्रवण अग्रवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। आगत अतिथियों को आयोजकों द्वारा पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अभिनंदन कुमार, सचिव पांडव कुमार, कोषाध्यक्ष संपत मंडल, पंकज कुमार, ब्रजेश कुमार, आदि ने बेहतरीन व्यवस्था से कार्यक्रम को चार चांद लगाये।


वहीं गणमान्य अतिथि यशराज पासवान, संजीव कुमार, किरण देव यादव, गजेंद्र हिमांशु , श्रवण अग्रवाल, गुड्डू ठाकुर ने श्रोता दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति निरंतर जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर एक से एक बढ़कर कलाकारों के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन हेतु उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्यक्रम किया जाता रहा है। सभी का प्यार आशीर्वाद सहयोग से कार्यक्रम ऐतिहासिक सफल होता रहा है इसके लिए आयोजक की भूमिका सराहनीय है। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिनंदन कुमार एवं सफल मंच संचालन इंद्रदेव कुमार ने किया। 
कार्यक्रम में राजेश मंडल, मुलायम यादव, ऋषि यादव, ज्वाला कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार यादव, राजा मल्लिक, कृष्ण देव कुमार , रोशन कुमार, राजेश कुमार आदि ने गरिमामयी उपस्थित दिया।


कार्यक्रम में गायक द्वारा स्वागत गीत एवं छठ गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं गायिका उषा यादव ने लोकगीत के विभिन्न इंद्रधनुषी रंग से सजा मधुर कर्णप्रिय गीत से दर्शक श्रोताओं का तालियां बटोरी। वहीं तथा अपने लोकप्रिय गीत संगीत नृत्य पर दर्शकों को झूमने पर विवश किया। एवं उषा यादव तथा नृत्यांगना के विभिन्न अदाओं शायराना अंदाज दर्शकों को खूब लुभाया। डांसर का लटके झटके को दर्शकों ने खूब पसंद किया। गायिका एवं नृत्यांगना के मनमोहक मुस्कान, आकर्षक अदाएं , मनोरंजन कसीदे, द्विअर्थी डायलॉग, ठुमके पर दर्शक हुए फिदा। दर्शकों ने पूरी रात मस्ती लिए बगैर अपने को नहीं रोक पाए। गायिका उषा यादव की मधुर आवाज देर रात को सोये ग्रामीणों को खींच लाये और खेल मैदान पूर्ण रूपेण भर चुका। डांसर द्वारा विभिन्न हिंदी भोजपुरी गीतों पर रिकॉर्डिंग डांस के माध्यम से दर्शकों को खूब झुमाया। दर्शकों के दिलो दिमाग में छाई मस्ती। दर्शक श्रोताओं ने एक से बढ़कर एक फरमाइशी गानों का लिया भरपूर मजा। हर एक अदाएं नृत्य पर उठाया लुत्फ। 


उषा यादव ने कहा कि फरकिया अलौली की धरती पर सोच से भी बढ़कर सम्मान मिला, मैं बार-बार अलौली आना चाहूंगी। आपका सहयोग स्नेह , प्रोत्साहन प्यार, आशीर्वाद मुझे खींच कर लाया, आप सबों का बहुत-बहुत साधुवाद आभार व्यक्त करती हूं।
सुश्री उषा यादव ने छठ मैया का लगाए कई बार जयकारा। दर्शकों ने भी हाथ उठा उठा कर तालियां से किया भरपूर सहयोग।