बढ़ती ठंड से राहत खगड़िया नगर परिषद ने कराया
खगड़िया बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए नगर परिषद खगड़िया ने आज से शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है ताकि देर रात सड़कों पर चलने वाले मजदूर वर्ग, रिक्शा एवं ठेला चालक फुटकर व्यवसाय राहगीर और अन्य जरूरतमंद नागरिकों को ठंड से राहत मिल सके। नगर परिषद के इस निर्णय को जनहित की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है नगर सभापति अर्चना कुमारी के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख चौराहे बाजार बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन मार्ग, भीड़ भार वाले इलाकों तथा उन स्थानों की पहचान की है यहां देर रात अधिक लोग मौजूद रहते हैं इन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर अलाव की व्यवस्था की गई है और यह व्यवस्था पूरे शीतकालीन मौसम जारी रहेगी वही नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा की नगर परिषद का कर्तव्य है कि शहर में कोई भी नागरिक ठंड से परेशान ना हो और इस दिशा में हर संभव कदम उठाया जाएगा उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यह व्यवस्था आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जाएगी और नगर परिषद पूरी तत्परता से निगरानी करेगी नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया की टीम को नियमित रूप से शहर का निरीक्षण करने अलाव की स्थिति की मॉनिटरिंग करने और जरूरत पड़ने पर नए स्थान पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है अधिकारियों ने यह भी कहा कि नागरिकों से प्राप्त सूचना और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जहां भी आवश्यकता होगी वहां तुरंत व्यवस्था की जाएगी नगर परिषद ने यह निर्देश दिया है कि अलाव सुरक्षित तरीके से जलाएं और आसपास सुरक्षा मानकों को भी पालन सुनिश्चित हो सके आम और तमाम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर अलाव की आवश्यकता हो या ठंड से राहत की जरूरत दिखे तो तत्काल सूचना प्रदान करें नागरिक 94 30 23 8 691 पर संपर्क कर संबंधित जानकारी दे सकते हैं नगर परिषद ने कहा कि जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को असुविधा नहीं होने दी जाएगी