PHM NEWS

नगर परिषद में बिचौलियों की बढी सक्रियता

प्रकाशित: 14 Dec 2025

खगडिया   नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर स्थानीय स्तर पर सक्रिय कुछ बिजोलिया द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित करने की शिकायत आ रही है । नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा जानकारी दी जा रही है । लोगों द्वारा बताया गया कि कुछ लोग सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया को जटिल बनाकर राशि ले रहे हैं। सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि जबकि सच्चाई है यह कि कोई भी लाभुक बिना किसी शुल्क के योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है क्षेत्र भ्रमण के दौरान बृदाव्यवस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन ,राशन कार्ड ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ,पारिवारिक लाभ योजना आदि के नाम पर विचोलियां द्वारा पैसा मांगने की शिकायत की जा रही है नगर सभापति अर्चना कुमारी ने अपील किया है किसी भी तरह कोई भी काम हो आप हमसे सीधा संपर्क करें 
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने स्पष्ट कहा है कि यह अत्यंत चिंताजनक है नगर परिषद ऐसे किसी भी गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा अर्चना कुमारी ने कहा कि जनहित और पारदर्शिता मेरी प्राथमिकता है जनता को सुविधा के लिए मैंने स्वयं को हर समय उपलब्ध रखा हूं कोई भी नागरिक योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई महसूस कर तो सीधा हमसे संपर्क करें हर पात्र परिवार को उसका अधिकार समय पर मिलेगा नगर सभापति अर्चना कुमारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को ना तो कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मैं स्वयं सभी दस्तावेज की जांच कराकर उनका काम पूरी ईमानदारी औ पारदर्शिता और निर्धारित  प्रक्रिया के तहत करवाऊंगी नगर सभापति ने कहा है कि मुझे जनता की मेहनत की कमाई का सम्मान है कोई भी व्यक्ति यदि किसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशान हो रहा है या कोई उनसे पैसा मांगता है तो तुरंत मुझे जानकारी दें जनता का अधिकार दिलाना मेरा कर्तव्य है किसी भी तरह के बिचौलियों तंत्र को बढ़ावा नहीं दूंगा ।नगर परिषद ऐसी लोगों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने पर विचार कर रहा है