PHM NEWS

खगडिया / लोकसभा में सांसद राजेश वर्मा ने रिंग बांध का उठाया मुद्दा

प्रकाशित: 15 Dec 2025

 खगडिया  सांसद राजेश वर्मा ने गुरुवार को लोकसभा में अपने क्षेत्र की गंभीर बाढ़ और कटाव समस्या को उठाते हुए जल शक्ति मंत्रालय से गोगरी आश्रम मुरादपुर तक रिंग बांध निर्माण की तत्काल स्वीकृति देने की मांग की उन्होंने कहा कि यह मुद्रा केवल एक परियोजना का नहीं बल्कि लाखों लोगों के जीवन खेती और भविष्य से जुड़ा हुआ है उन्होंने सदन को अवगत करवाया की खगड़िया के परवता विधानसभा क्षेत्र सहित गंगा किनारे का बड़ा हिस्सा हर साल भयंकर बाढ़ और कटाव की मार खेलता है मेरे लोकसभा क्षेत्र की हजारों की आबादी प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका से जूझने को विवश है । गंगा के कटाव से हर रोज कई एकड़ उपजाऊ भूमि फसलों का बहाव हो जाता है ऐसे में लोगों के पास ना तो सुरक्षित आवास बचता है । ऐसे मैं लोगों के पास ना तो सुरक्षित आवास खेती का भरोसा ।  सांसद ने सदन में अवगत कराते हुए कहा कि वाढ के समय लगभग 10 पंचायत के लोग पूरी तरह से अपना सब कुछ छोड़कर पलायन कर जाते हैं । क्योंकि बाढ़ की हालत है  भयावह हो जाती है । सांसद ने यह भी कहा कि यदि गोगरी  
आक्षम से मुरादपुर तक रिंग बांध का निर्माण कराया जाता है तो एक बड़ी आबादी को बाढ़ से एक बड़ी राहत मिलेगी और कटाव की समस्या पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा