संविधान निर्माता डाॅ अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, किया कोटि कोटि नमन याद
खगड़िया । डॉक्टर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिले में दर्जनों संगठन एवं दर्जनों स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए , डॉ आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन याद किया गया तथा उनके बताएं रास्ते पर चलने, उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, पंचायत स्तर पर डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा को स्थापित करने, स्कूल कॉलेज में संविधान की पढ़ाई चालू करने, संविधान एवं लोकतंत्र की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। एवं संविधान का पाठ किया गया। डॉ अंबेडकर अमर रहे, जय भीम, जय भारत, जय बहुजन, जय संविधान, नमो बुद्धाय, का नारा पुरे जिला में गूंजता रहा। कृतज्ञ राष्ट्र ने संविधान निर्माता को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी।
जिसमें मुख्य रूप से चौथम प्रखंड कार्यालय परिसर में डॉ आंबेडकर विचार मंच एवं रवि दासिया संगठन के बैनर तले डॉ आंबेडकर भवन का उद्घाटन एवं डॉ आंबेडकर के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सह अनावरण बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, सम्मानित अतिथि किरण देव यादव, मुख्य अतिथि नूतन सिंह, विशिष्ट अतिथि शोभा देवी, चंदन कुमार, प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। तथा लोकार्पण किया। सबों ने डॉक्टर अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया एवं याद किया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अंबेडकरवादी अंगवस्त्र, बुके, पुष्पमाला एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदासिया संगठन के अध्यक्ष धनोज दास, एवं मंच संचालन राजेश कुमार एवं सुरेंद्र कुमार ने किया।
डॉ आंबेडकर के सपनों का भारत एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी को विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सबों को डॉक्टर अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। संविधान से ही सब कुछ चलता है, संविधान से बड़ा कोई नहीं है। हमें संविधान की सुरक्षा हेतु हर संभव कर्तव्य करना चाहिए।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर सच्चे अर्थों में भारत रत्न, युगदृष्टा, समाजिक योद्धा, संविधान निर्माता, सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत, दार्शनिक एवं आम जनों के मसीहा थे। डॉ आंबेडकर के सपनों का भारत स्वतंत्रता समानता न्याय बंधुता आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव के आधार पर ही भारत विश्व गुरु बनेगा एवं डॉ आंबेडकर के सपनों का भारत एक आदमी के द्वारा दूसरे आदमी का शोषण अन्याय अत्याचार ना हो, जाति नस्ल धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं हो, सबको समान अधिकार, समान अवसर मिले, सम्मान के साथ जीने का अधिकार हो। तभी सच्चे अर्थों में भारत का सर्वांगीण विकास होगा। श्री यादव ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष तेज करो तथा शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा, वह उतना दहाड़ेगा, कथन को आत्मसात करने की जरूरत है।
समाजसेवी नूतन सिंह ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर के अनुसार हमें मृत्यु भोज बंद करना चाहिए तथा शराब नशा सामाजिक बुराई कुरीति से दूर रहना चाहिए। तभी महापुरुषों का जयंती एवं पुण्यतिथि मनाना सार्थक होगा।
कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख प्रभाकर सिंह, पूर्व जिला पार्षद अरुण यादव, पूर्व मुखिया विनोद सिंह, किरण कुमारी, रेखा देवी, जितेंद्र पासवान, लालमणि सदा, मुरली रविदास,
रंजीत रमन ने शायराना अंदाज में कहा कि हक हक अधिकार के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
योगेंद्र बौद्ध ने समापन संबोधन करते हुए कार्यक्रम का सफल करने हेतु आयोजन को तथा आगंतुक अतिथि को धन्यवाद साधुवाद आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में कैंडल जलाकर डॉक्टर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि।
इधर, सामाजिक संगठन फरकिया मिशन एवं देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में सुदूर देहात हथवन पंचायत के महादलित टोला बंधेर में डॉ अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया, जिसमें अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, मनोरमा देवी, फूलो देवी, सविता कुमारी, रंजू देवी आदि दर्जनों समाजसेवी महिला पुरुषों ने भाग लिया।
इधर श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली के परिसर में पंच सरपंच संघ एवं मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर अंबेडकर के 69 वीं पुण्यतिथि मनाया गया, इस अवसर पर इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा नारे को बुलंद किया गया। कार्यक्रम में पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव, लालमणि सदा, दानवीर यादव, बृजनंदन महतों , विष्णु देव यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया सबों ने एक स्वर में डॉक्टर अंबेडकर को आमजनों का मसीहा बताया।
वहीं बछौता में देश बचाओ अभियान एवं डॉक्टर अंबेडकर जागृति मंच के तत्वाधान में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया जिसमें जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें समाजसेवी किरण देव यादव, गणेश गौरव, लालमणि सदा, सहित दर्जनों छात्र नौजवानों ने भाग लिया। तत्पश्चात सदर अस्पताल चौक पर स्थापित डॉ आंबेडकर के प्रतिमा पर किरण देव यादव, सुखनंदन पासवान, लालमणि सदा सहित दर्जनों ने माल्यार्पण पुष्पांजलि कर कोटि-कोटि नमन किया।
वहीं बलुवाही अवस्थित अंबेडकर भवन में डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित किया गया जिसमें किरण देव यादव, राम लखन पासवान, रंजीत कुमार, श्याम सुंदर सत्यार्थी, राम सुचित पासवान, राकेश पासवान शास्त्री, लाल मणि सदा आदि ने भाग लिया।
इधर बलहा सैदपुर में संतोष चैरिटेबल ग्रुप के बैनर तले डॉक्टर अंबेडकर के तिल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया जिसमें समाजसेवी किरण देव यादव, संतोष कुमार, रामनारायण शाह, लालमणि सदा, डॉक्टर साहब, आदि दर्जनों नौजवानों ने भाग लिया।
सबों ने एक स्वर में जिले के कार्यक्रम को सराहना किया तथा डॉक्टर अंबेडकर की जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए वर्तमान समकालीन परिदृश्य में प्रासंगिक बताया।