PHM NEWS

मां सेवा सदन नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड फ्रेंचाइजी आयुर्वेद नर्सिंग होम का तिरंगा फीता जोड़कर अतिथियों ने किया उद्घाटन

प्रकाशित: 24 Oct 2025

महेशखूंट /खगड़िय  मां सेवा सदन नेचूरल प्राइवेट लिमिटेड फ्रेंचाइजी आयुर्वेद नर्सिंग होम का फीता जोड़कर पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, डॉक्टर एस एस मेहता, डॉक्टर नीरज कुमार, सरपंच रंजू कुमारी एवं प्रोपराइटर डॉक्टर रेबा रानी द्वारा संयुक्त रूप से राजमानस होटल के पीछे महेशखूंट में उद्घाटन किया गया। वहीं आयुर्वेद मेडिकल केंद्र का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 


अतिथियों को माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों के संख्या में सामाजसेवी , ग्रामीण, एवं रोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दर्जनों रोगियों को निशुल्क परामर्श एवं इलाज किया गया। कार्यक्रम में सुशील कुमार, चौरसिया, गौरी देवी, माला देवी, विभा देवी, बीना देवी, सुशीला देवी, सूरज कुमार, अमन कुमार, पिंटू कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में भाग लिये।


मुख्य अतिथि उद्घाटन कर्ता किरण देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा ही एक ऐसी इलाज है जिसमें सभी रोगों का इलाज एवं रोग को जड़ से समाप्त किया जाता है। डॉक्टर से मेहता एवं डॉक्टर नीरज ने कहा कि आयुर्वेद इलाज दवा का किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता। शरीर में सभी रोगों का इलाज एवं रोग को फैलने से रोकता है। डॉक्टर  आर बी पांडे ने कहा कि यहां मसाज केन्द्र एवं चुंबकीय फिजियोथेरेपी की व्यवस्था उपलब्ध है। विभिन्न चिकित्सा यंत्र लगाई गई है जिससे शरीर का टॉक्सिन बाहर निकाल कर बीमारी को जड़ से खत्म किया जाता है। कहा कि रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया जाता है। एक से एक गंभीर बीमारी का इलाज सफलतापूर्वक करने का अनुभव प्राप्त हुआ है।


केंद्र पर दर्जनों रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया गया। अतिथियों ने डॉक्टर प्रोपराइटर को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि आयुर्वेद इलाज सस्ती सर्वसुलभ सुदृढ़  इलाज है।