PHM NEWS

शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किये गये दरोगा बर्खास्त

प्रकाशित: 07 Dec 2025

खगडिया  शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किये गये दरोगा बर्खास्त

एस पी राकेश कुमार ने  शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किए गए एएसआई राजकुमार सिंह व बिना सूचना वर्षों से गायव महिल  सिपाही जूली कुमारी को बर्खास्त कर दिया ।
मानसी के तत्कालीन एक और एएसआई पर बर्खास्तगी की तलवार लटकती हुई है । बताया जाता है कि नगर थाना में तैनात तत्कालीन अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था । अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह नगर थाना परिसर स्थित अपने आवास पर शराब का सेवन कर रहे थे इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को मिली थी एस पी के आदेश के बाद अबर निरीक्षक राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था । अब एसपी राकेश कुमार की अनुशंसा पर डीआईजी ने बर्खास्त कर दिया । पुलिस लाइन में पदस्थापित महिला सिपाही बिना सूचना गायब हो गई एस पी राकेश कुमार द्वारा बिना सूचना ड्यूटी से  गायव महिला सिपाही के घर भागलपुर सूचना भेजी गई थी इसके बावजूद महिला सिपाही ने कोई जवाब नहीं दिया महिला सिपाही के विरुद्ध विभागीय  कार्यवाही शुरू कर दिया विभाग द्वारा कई बार मौका दिया गया ।  लोकसभा चुनाव , नगर परिषद चुनाव में भी बिना सूचना गायब रही । विभाग की सूचना के दौरान संचालन पदाधिकारी के समक्ष सिपाही जुली कुमारी उपस्थित नहीं हुई 3 वर्षों से बिना सूचना के गायक महिला सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया बताया जाता है कि मानसी थाना में पद स्थापित तत्कालीन एक और एएसआई पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी हुई है  । कभी  भी एएसआई  को बर्खास्त किया जा सकता है एसपी द्वारा बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई है