सत्ता में आए तो हर घर के एक सदस्य को देगे नौकरी-तेजस्वी यादव
खगड़िया परवता विधानसभा के अंतर्गत गोगरी जमालपुर के भगवान हाई स्कूल स्थित मैदान में राजद प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है किसी भी ऑफिस में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता है बिहार में बिना चढ़ावा दिए तो आप लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं बनता है ।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा यह लोग देश को भ्रष्टाचार एवं देश को बांटने का काम कर रहे हैं सभी से सहयोग अपील करते हुए एक-एक कीमती वोट महागठबंधन की उम्मीदवार को देने की बात कही उन्होंने प्रवक्ता में राजद की उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि आप लोग समझ लेना कि यहां से डॉक्टर संजीव कुमार नहीं बल्कि तेजस्वी यादव खड़ा है भीड़ में मौजूद युवाओं से उन्होंने कहा कि अगर उनके महागठबंधन की सरकार बनती है तो हर युवाओं को नौकरी देने का काम करेगा, नेता प्रतिपक्ष ने भीड़ में मौजूद युवाओं से कहा आप जब डॉक्टर संजीव कुमार को परवता से जीताकर भेजेंगे एवं हमारी सरकार बनती है तो सबसे पहले यहां की समस्याएं जो है टोपी लोड एवं गरमजरूआ जमीन की समस्या है उसका निदान करने का काम करेंगे ,और भय मुक्त बिहार का निर्माण करेंगे ।
जिससे खगड़िया व परवता का विकास होगा अपने 15 मिनट के संबोधन में परवता वासियो से और भी कई वादे किए । सभा का संचालन राजद के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ,आईपी के गुप्ता उर्मिला ठाकुर, अशोक यादव ,चंद्र भास्कर ,शंभू यादव , मोहम्मद अबू अंसारी , नरेंद्र यादव यदि सहित कांग्रेस की सीपीआई माले के नेता मौजूद थे कार्यकर्ता आम जनता मौजूद थे