अचानक आंधी बारिश और ओलावृष्टि का कहर गेहूं मक्का सहित फसलों को भारी नुकसान
खगड़िया/अलौली फरकिया। फसल बचाओ, कृषि बचाओ, किसान बचाओ, देश बचाओ, नारों के साथ देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि बेमौसम आंधी बारिश तूफान ओला वृष्टि के कारण मक्का गेहूं सरसों केला का फसल फरकिया के क्षेत्र में पूर्णतः नष्ट हो चुकी है, जिससे किसान त्राहिमाम है। मनहूंडा एवं बटेदार किसान हैरान परेशान त्राहिमाम है। किसानों के समक्ष संकट पैदा हो गई है। किसानों ने कृषि लोन, महाजन से लोन, जेवर गिरवी रखकर, खून पसीना बहाकर खेती करने का किसानों ने काम किया था किंतु आज उसके उम्मीद आशा विश्वास पर पानी फिर चुका है।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य कृषि मंत्री से सभी किसानों, बटेदारों, मनहूंडा करने वाले किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने, मुआवजा देने, कृषि लोन माफ करने, किसानों के बीच राहत कार्य चलने की मांग किया है।