अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज में 800 मीटर तक लगा भीषण जामः : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया, लोगों को हुई भारी परेशानी

एटा | 04-Nov-2025 06:25 AM | 343 |
एटा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया, लोगों को हुई भारी परेशानी

एटा। अलीगंज कस्बे के नगला पड़ाव क्षेत्र में सोमवार को भीषण जाम लग गया, जिससे करीब 700 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। बताया गया कि यह जाम मुख्य रूप से धान की कटाई और खरीद के चलते उत्पन्न हुआ। धान खरीद केंद्रों पर किसानों और वाहनों की भीड़ से सड़कों पर दबाव बढ़ गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अलीगंज क्षेत्र में जाम लगना आम बात बन गई है। कई बार जाम में एंबुलेंस भी फंस चुकी हैं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में दिक्कत होती है।
लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगंज क्षेत्राधिकारी (CO) नीतीश गर्ग ने पुलिस को तुरंत जाम खुलवाने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और यातायात को सामान्य किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.