अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

सड़क पर आमने-सामने मौत का मंजर, : पिकअप चालक ने तोड़ा दम

एटा | 22-Sep-2026 04:31 PM | 343 |
एटा
पिकअप चालक ने तोड़ा दम

अलीगंज। अलीगंज-कायमगंज मार्ग पर बघार पुलिया के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक स्टेयरिंग में फंस गया। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस का परिचालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि महिंद्रा पिकअप कायमगंज की ओर से अलीगंज आ रही थी। इसी दौरान एटा की ओर से आगरा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 85 डीटी 4025 बघार पुलिया के पास पहुंची। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया। क्रेन और बुलडोजर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। काफी प्रयास के बाद पिकअप चालक 40 वर्षीय विपिन यादव पुत्र अर्जुन सिंह निवासी तालिग्राम, छिबरामऊ को बाहर निकाला गया। सीएचसी अलीगंज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में रोडवेज परिचालक 48 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र मनीराम निवासी नगला सीता, थाना हाईवे, मथुरा तथा 35 वर्षीय रिहान पुत्र इरशाद निवासी कायमगंज घायल हुए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एटा रेफर कर दिया गया।

परिचालक के मुताबिक बस करीब 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से एटा की ओर जा रही थी। सामने से आई पिकअप से अचानक टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से चला गया। बस में करीब सात यात्री सवार बताए गए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.